- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Gulzar E Raza Trust Fraud Ats Investigation
गुलजार-ए-रजा ट्रस्ट घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से खुले बैंक खाते; चार ट्रस्टी पर केस दर्ज
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Crime: संभाजीनगर में गुलजार-ए-रजा ट्रस्ट द्वारा बिना वैध पंजीकरण करोड़ों की दान राशि जुटाकर निजी लाभ में उपयोग करने का खुलासा एटीएस जांच में हुआ। चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Illegal Donation Collection: छत्रपति संभाजीनगर गुलजार-ए-रजा नामक ट्रस्ट ने धर्मार्थ व धार्मिक कार्यों के नाम पर आम जनता से करोड़ों रुपए की धनराशि एकत्रित करने के बाद निजी लाभ के लिए उसका इस्तेमाल किया गया।
यही नहीं, बिना किसी वैध पंजीकरण के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोलकर कुल 4 करोड़, 73 लाख 67, 503 रुपए की राशि जमा करने की बात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड अर्थात एटीएस की जांच में सामने आई।
प्रकरण में अध्यक्ष इमरान शेख कलीम शेख (38,), उपाध्यक्ष सैयद मुजम्मिल सैयद नूर (34), सचिव अहमदुद्दीन कैसर काजी (38) व ट्रस्टी तौफिक जावेद काजी (43) के खिलाफ माजलगांव – ग्रामीण पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज
वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बीड़ जिले में सक्रिय ट्रस्टों व एनजीओ की जानकारी एकत्र की जा रही थी। इसी दौरान गूगल जांच में गुलजार-ए-रजा ट्रस्ट की वेबसाइट व दान के लिए एक्सिस बैंक का खाता नंबर सामने आया।
बैंक स्तर पर की गई जांच में पता चला कि लातूर स्थित मार्केट यार्ड शाखा में ट्रस्ट के नाम से कुल पांच बैंक खाते खोले गए हैं दान की सत्यता की पुष्टि के लिए एटीएस ने हर खाते में 100-100 रुपए की राशि ट्रांसफर की, जो सभी खातों में जमा हुई।
इससे ट्रस्ट के नागरिकों से दान स्वीकारने का खुलासा हुआ। बैंक से प्राप्त केवाईसी दस्तावेजों में ट्रस्ट का पंजीकरण क्रमांक अहमदनगर स्थित फैजान-ए-कंजुल इमान नामक अन्य संस्था का निकला।
दर्पण पोर्टल पर भी फर्जी जानकारी
भारत सरकार के नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करते समय ट्रस्ट ने 998/2022 पंजीकरण क्रमांक दर्ज किया था। हालांकि, बीड़ जिले के सभी 11 उप-निबंधक कार्यालयों की जांच में ऐसा कोई क्रमांक अस्तित्व में नहीं पाया गया।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, मनपा की सख्ती; सड़क-बाधित अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
बीड के धर्मादाय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गुलजार-ए-रजा ट्रस्ट का उनके कार्यालय में कोई पंजीकरण नहीं है। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रस्ट के पैन कार्ड के लिए डीड पंजीकरण दस्तावेजों को ही पंजीकरण प्रमाण-पत्र के रूप में पेश किया गया था।
Chhatrapati sambhajinagar gulzar e raza trust fraud ats investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज
May 31, 2026 | 04:45 PMवर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
May 31, 2026 | 04:44 PMबस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
May 31, 2026 | 04:42 PM‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 04:33 PMCurly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
May 31, 2026 | 04:32 PMसंभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
May 31, 2026 | 04:27 PMYRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
May 31, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM











