केरल चुनाव: ‘मोदी और विजयन के बीच साठ-गांठ…’, चुनावी रण में उतरे राहुल ने BJP और लेफ्ट पर बोला हमला
Kerala Assembly Election: राहुल गांधी ने सोमवार को केरल में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और विजयन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
- Written By: सजल रघुवंशी
राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी ने सोमवार को केरल में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले मतदाताओं से कई कल्याणकारी वादे किए। उन्होंने सत्तारूढ़ वामपंथी दलों और भाजपा के बीच “गुप्त मिलीभगत” का आरोप लगाया। अदूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनावी लड़ाई को यूडीएफ और वाम-भाजपा के अप्रत्यक्ष गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ यूडीएफ है और दूसरी तरफ वाम और भाजपा का गठबंधन है।
साथ ही उन्होंने उन्होंने छिपे हुए हाथ का हवाला देते हुए तर्क दिया कि भाजपा वाम को राष्ट्रीय स्तर पर एक वास्तविक चुनौती के रूप में नहीं देखती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा का वास्तविक रूप से विरोध करने वाले नेताओं को दबाव और जांच का सामना करना पड़ता है। अपने खिलाफ मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और वामपंथी नेतृत्व को इस तरह की गहन जांच का सामना नहीं करना पड़ता है।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केरल के विवादास्पद मुद्दे सबरीमाला पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया जिससे सीपीआई (एम) को राजनीतिक रूप से नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने केरल की वामपंथी सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
VIDEO | Kerala: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi addresses a gathering in Pathanamthitta, saying, “It’s very interesting because from this you can understand the truth of the election in Kerala. On the LDF side, they literally stole gold from Ayyappa’s temple and… pic.twitter.com/WA4JwOrpcN — Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
‘केरल सरकार कॉर्पोरेट-हितैषी नीतियां अपना रही है’
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि केरल में वामपंथी सरकार अब सच्ची वामपंथी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करती और इसके बजाय भाजपा के समान ‘कार्पोरेट-हितैषी’ नीतियां अपना रही है। साथ ही उन्होंने रबर किसानों की दुर्दशा की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई है और श्रमिकों और छोटे उत्पादकों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए केंद्र और राज्य दोनों की आलोचना की।
VIDEO | Kerala Polls 2026: Congress leader Rahul Gandhi alleges that Kerala CM is controlled by PM Modi, similar to how Trump controls PM Modi; PM’s truth will soon emerge. pic.twitter.com/W7Asuag3Co — Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले पीएम मोदी भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे संदेश
राहुल गांधी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
यूडीएफ को जनहितैषी विकल्प के रूप में प्रस्तुत करते हुए राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण आश्वासनों की घोषणा की। जिसमें राज्य द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 1 हजार रुपए का मासिक भत्ता और कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करना शामिल है। राहुल गांधी ने प्रत्येक परिवार के लिए 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर, लघु उद्यम को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपए के ऋण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित मंत्रालय के गठन का भी वादा किया।
