-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Congress West Bengal Election 2026 Strategy No Alliance Know Inside Story
बंगाल चुनाव: राहुल-खड़गे का ‘एकला चलो’ वाला बड़ा दांव, आखिर क्यों कांग्रेस ने ठुकराया गठबंधन का हाथ?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है। जानिए ऐसा क्या है जिसके कारण पार्टी आलाकमान ने ये फैसला लिया है। समझिए सबकुछ।

राहुल गांधी और खरगे, फोटो- नवभारत
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की चुनावी फिजां में इस समय एक ही सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है- क्या कांग्रेस का अकेले लड़ने का फैसला एक मास्टरस्ट्रोक है या फिर एक बड़ी रणनीतिक भूल? दिल्ली में हुई पार्टी की एक अहम बैठक के बाद, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि वह राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
यह निर्णय केवल राजनीतिक आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि उस पुरानी गरिमा को वापस पाने की कोशिश है जो पिछले कुछ चुनावों में धुंधली पड़ गई थी। एक आम वोटर के लिए अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जहां उसे टीएमसी और बीजेपी के तीखे ध्रुवीकरण के बीच कांग्रेस एक अलग विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। इन तीन पार्टियों के साथ हुंमायू कबीर और वैसी के गठबंधन को भी भूला नहीं जा सकता है।
क्यों बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही है कांग्रेस?
कांग्रेस के इस ‘एकला चलो’ के फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह जमीनी कार्यकर्ताओं का गिरता मनोबल बताया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पिछले कुछ सालों में बार-बार गठबंधन बदलने से कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पहचान को लेकर संकट खड़ा हो गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के अनुसार, यह मांग पार्टी के भीतर लंबे समय से उठ रही थी कि कांग्रेस को अपनी स्वतंत्र ताकत फिर से खड़ी करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
‘अब बहुत हो चुका है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी, FIR दर्ज
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
अमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा
कार्यकर्ताओं को लगता था कि गठबंधन के चक्कर में पार्टी अपना मूल आधार खो रही है। इसके अलावा, मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति रहती थी कि कांग्रेस आखिर किसके साथ है। अपनी विचारधारा को स्पष्ट करने और संगठन को बूथ स्तर पर जीवित करने के लिए ही नेतृत्व ने बिना किसी बैसाखी के मैदान में उतरने का साहस दिखाया है।
सोशल इंजीनियरिंग के जरिए हर वर्ग को साधेगी कांग्रेस
अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारी में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का एक नया प्रयोग किया है। पार्टी ने समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए 284 उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है, वह काफी संतुलित दिखाई देती है। इसमें अनुसूचित जाति के 68 और अनुसूचित जनजाति के 16 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जबकि 44 महिलाओं को भी टिकट देकर आधी आबादी का भरोसा जीतने की कोशिश की गई है।
इन सबके बीच सबसे दिलचस्प पहलू मुस्लिम उम्मीदवारों का है, जिनकी संख्या 72 तक पहुंचने की उम्मीद है। दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी अपनी पुरानी सीट बहरामपुर से चुनावी मैदान में हैं, जिसे उनकी साख बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई माना जा रहा है। कांग्रेस यह दिखाना चाहती है कि वह केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे बंगाल के विविध सामाजिक ताने-बाने का प्रतिनिधित्व करती है या कर सकती है।
मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटों के बंटवारे का बड़ा खतरा
हालांकि, कांग्रेस का यह स्वतंत्र रुख कई चुनौतियों के साथ आता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटों का बिखराव हो सकता है, ये कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ रहा है। अब पेचीदगी ये है कि अगर कांग्रेस, टीएमसी और वाम दल अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो मुस्लिम वोट तीन हिस्सों में बंट सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश राज खत्म! अब कौन बनेगा सीएम? मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए रेस में हैं ये तीन नाम
एक्सपर्ट्स की मानें तो, कम से कम 6 से 7 ऐसी सीटें हैं जहां इस बंटवारे का सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है। इसके अलावा, वाम दलों के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट भी एक बड़ा मुद्दा है। वाम मोर्चा अब कांग्रेस पर टीएमसी के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगा रहा है और खुद को एक अलग ‘बड़े वाम मोर्चे’ के रूप में पेश करने की तैयारी में भी है।
केरल बनाम बंगाल का पेचीदा मामला है बड़ा फैक्टर
कांग्रेस के इस फैसले के पीछे एक और राजनीतिक समीकरण भी काम कर रहा है। दरअसल, केरल जैसे राज्यों में कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में उनके साथ गठबंधन करना नेशनल लेवल पर पार्टी के लिए एक विरोधाभास पैदा कर रहा था। साल 2021 के चुनावों में एक भी सीट न जीत पाने के कड़वे घूंट ने भी पार्टी को सोचने पर मजबूर किया कि अब कुछ अलग करने का समय आ गया है।
Congress west bengal election 2026 strategy no alliance know inside story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














