'BJP आई तो खुलेंगे काले कारनामों के राज', केरल में गरजे PM मोदी; क्यों डरे हैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस?

PM Modi In Keralam: अपने भाषण के जरिए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि LDF, UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है।
narendra modi election rally
पीएम मोदी (सोर्स-X)
Updated on

Keralam Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार, (29 मार्च, 2026) को राज्य के पलक्कड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब की बार केरलम में एक अलग ही माहौल है, केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। अब केरलम के युवाओं का विश्वास- BJP और NDA है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस बदलाव के पीछे केरलम की जनता का आशीर्वाद है, इसके पीछे केरलम भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां राजनीतिक हिंसा के कारण अपना जीवन खोया है, मैं आज उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से श्रद्धांजलि देता हूं।

लेफ्ट पार्टियों पर पीएम मोदी साधा निशाना

अपने भाषण के जरिए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि LDF, UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है। इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है, कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा की B टीम है। इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ भाजपा ही है।

'BJP से LDF और UDF दोनों को डर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि  केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं। इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं... भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com