- Hindi News »
- Elections »
- Photos Words Exchanges In Election Season Of Jharkhand Know Which Leader Made Most Headlines With Statements
PHOTOS: झारखंड के चुनावी समर में खूब चले शब्द बाण, इस नेता ने बयानों से बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां
झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 18 नवंबर की शाम चुनावी प्रचार थम गया है। ऐसे में आज के फोटो गैलरी में देखेंगे कि किस नेता ने कौन सा बयान दिया और उस बयान का असर क्या पड़ा, तो नेताओं के शब्द बाण को पढ़ने के लिए स्क्रॉल करते जाइए इस फोटो गैलरी को...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि जिस तरह से शुक्रवार के दिन मुसलमान को नमाज पढ़ने के लिए स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, वैसे ही मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए हिंदुओं को छुट्टी दी जानी चाहिए।

सीएम योगी, फोटो - मीडिया गैलरी

कल्पना सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता झारखंड में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने और वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे ‘‘अत्याचार” को देखने के लिए समय नहीं है। इसके साथ ही चुनाव के शुरुआती दौर में बीजेपी पर आरोप लगाई थी कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव समय से पहले करा रही है।

राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

बोकारो में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 14 नवंबर को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज को “हिंदू और मुसलमानों” के बीच बांटने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके।” शाह ने यह भी घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में संविधान की रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी संविधान को समाप्त करना चाहती है। हम कहते हैं, संविधान को बचाना है, क्योंकि यही हिंदुस्तान का संविधान है, जो गरीबों और आम जनता की रक्षा करता है। भाजपा की सोच नफरत, हिंसा और अहंकार से भरी हुई है, जबकि हम मोहब्बत, भाईचारे और इज्जत की बात करते हैं।”

चतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल रैली में राजद प्रमुख लालू यादव ने बीजेपी और उसके नेता नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। रैली में उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन एकजुट है और हर कोई इसे याद करता है”। इस दौरान, लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी नाम की कोई चीज नहीं है। नरेंद्र मोदी कौन हैं?”
Photos words exchanges in election season of jharkhand know which leader made most headlines with statements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














