नाना पटोले ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, मतदान केंद्र की वीडियो फुटेज साझा करने की मांग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया को लेकर अब भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग पर मतदान प्रतिशत में अंतर पर सवाल उठाया है। साथ ही मतदान केंद्र की वीडियो फुटेज साझा करने की मांग भी की है।
- Written By: विधी शर्मा
नाना पटोले ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल (सोर्स: ट्विटर)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मतदान प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने मतदान प्रतिशत को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि मतदान प्रतिशत में बड़ा अंतर दिख रहा है, जो कि संशयात्मक है। नाना पटोले ने चुनाव आयोग से मतदान केंद्र का वीडियो साझा करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से मुंबई के टिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पटोले ने इस मुद्दे पर बात की।
मतदान प्रतिशत में कैसे हुई बढ़ोतरी?
नाना पटोले ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदान के दिन जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को शाम 5 बजे तक 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसी दिन रात 11:30 बजे यह आंकड़ा 65.02 प्रतिशत तक पहुंच गया था। वहीं अगले दिन 21 नवंबर को चुनाव आयोग की ओर से यही मतदान 66.05 प्रतिशत होने की जानकारी दी गई। यह साफ तौर पर दिख रहा है कि मतदान प्रतिशत में कुल 7.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी कुल 76 लाख वोटों से हुई है, जो कि संशयात्मक है। आखिर मतदान प्रतिशत में यह बढ़ोतरी हुई कैसे, यह काफी गंभीर और चिंता की बात है।
देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: नाना पटोले के नाम व लेटरपैड का खेल, घोटाले की रिपोर्ट तैयार; पर फर्जीवाड़ा करने वाला अब भी बेनकाब
‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
नवभारत संपादकीय: समान न्याय या दोहरे मापदंड? मीनाक्षी नटराजन मामले में घिरा चुनाव आयोग
मालुटोला गोहत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, विधायक नाना पटोले को नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
LIVE: पत्रकार परिषद, टिळक भवन, मुंबई https://t.co/YfL2afLYd5 — Nana Patole (@NANA_PATOLE) November 28, 2024
मतदान केंद्र का सीसीटीवी करे साझा
इस दौरान नाना पटोले ने चुनाव आयोग से जिस मतदान केंद्र में मतदान प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, वहां की सीसीटीवी फुटेज जनता से साझा करने की मांग की है। साथ ही पटोले ने चुनाव आयोग पर वोटों में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते ही सामने आए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे महाविकास अघाड़ी के लिए चौंकाने वाले थे। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी के चुने गए विधायकों में 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। इस हार का सारा दोष अब EVM पर थोपते हुए इसके विरोध में आंदोलन छेड़ने का निर्णय कर लिया है।
महाराष्ट्र सीएम से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
बढ़े हुए मतदान प्रतिशत पर संदेह
इसी पृष्ठभूमि में गुरुवार को कांग्रेस की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान नाना पटोले ने बढ़े हुए मतदान प्रतिशत पर संदेह जताते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। चुनाव आयोग द्वारा हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसलिए चुनाव आयोग को मतदान केंद्र की रिकॉर्डिंग दिखाए जाने की मांग नाना पटोले ने की है। साथ ही मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर सारी जानकारी दी जाती है। लेकिन इस बार आयोग ने ऐसा क्यों नहीं किया। ऐसा कहते हुए पटोले ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा उठाए गए संदेह की ओर ध्यान आकर्षित किया।
