-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Muslim Voters Played Big Game In Delhi Elections Bjp Got More Votes Than Congress
दिल्ली चुनाव में मुस्लिम वोटर्स ने कर दिया ‘खेल’, कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को मिले वोट, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया!
- Written By: अभिषेक सिंह
मैटराइज के सर्वे के मुताबिक मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक 67 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। तो 9 फीसदी वोटरों ने कांग्रेस को चुना।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब 8 फरवरी को मतगणना के बाद पता चलेगा कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे या भारतीय जनता पार्टी ढाई दशक बाद राजधानी में कमल खिला पाएगी। ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान है कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
वहीं, मैटराइज के सर्वे में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है। क्या कहता है मीटराइज का सर्वेमीटराइज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी और आप के बीच बेहद कांटे की टक्कर है, जिसमें भगवा पार्टी को थोड़ी बढ़त मिल सकती है।
मैटराइज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कहा गया है कि कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलेंगी। इस एग्जिट पोल में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
कांग्रेस से ज्यादा BJP को मिले मुस्लिम वोट!
पूरे चुनाव के दौरान एक बड़ा सवाल बना रहा कि इस बार मुस्लिम वोटरों का रुख क्या रहेगा। 2020 में हुए दंगों के बाद से लगातार पूछा जा रहा है कि क्या दिल्ली के मुस्लिम वोटर पहले विधानसभा चुनाव में आप को छोड़कर कांग्रेस की तरफ लौटेंगे। अब मैटराइज के सर्वे में इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई है। इसका नतीजा थोड़ा चौंकाने वाला है।
मैटराइज के सर्वे के मुताबिक मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक 67 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। तो 9 फीसदी वोटरों ने कांग्रेस को चुना। वहीं, 11 फीसदी मुसलमानों ने इस बार बीजेपी को दिल्ली लाने के लिए कमल का बटन दबाया है। अन्य को 13 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान है।
बीजेपी के करीब आ रहे मुस्लिम!
ऐसे में फिर सवाल उठता है कि क्या बीजेपी से मुसलमानों की नजदीकियां बढ़ रही हैं। पिछले कुछ चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला है। हाल के दिनों में बीजेपी ने कई मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत दर्ज की है, इसलिए कई पोस्ट पोल सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि मुसलमानों ने भी बीजेपी को अच्छी खासी संख्या में वोट दिया है।
दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
माना जा रहा है कि ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून की वजह से मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी को वोट देना शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से इसका जिक्र कर चुके हैं। हालांकि यह एग्जिट पोल्स के अनुमान हैं। असली नतीजे तो 8 तारीख को ही पता चलेंगे।
Muslim voters played big game in delhi elections bjp got more votes than congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













