Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई : आदर्श आचार संहिता के बीच मुंबई पुलिस ने जब्त किए 2.3 करोड़ रुपए, 12 अरेस्ट

महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 08, 2024 | 10:02 AM

मुंबई पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। इस बाबत आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकमान्य तिलक मार्ग थाना पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों की एक टीम ने बीते गुरुवार की रात कुछ लोगों को रोका।

मामले पर पुलिस के अनुसार, इन लोगों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास 2.3 करोड़ रुपये की नकदी मिली। रकम लेकर जा रहे ये लोग न तो नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके और न ही वे इतनी बड़ी रकम ले जाने का कोई कारण ही बता पाए।

यहां पढ़ें –  महाराष्ट्र को लूटने के लिए की गद्दारी, अमरावती के रण से उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर चलाए तीर

सम्बंधित ख़बरें

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम नकदी, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनों जैसी वस्तुओं को लेकर भी सतर्क हैं। पुलिस की मानें तो अब आज शुक्रवार की सुबह तक हुई कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद धन जब्त कर लिया गया तथा नकदी ले जा रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में जांच के लिए नकदी आयकर विभाग को सौंपी जा चुकी है।

यहां पढ़ें –  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नागपुर बना चुनावी कुश्ती का सबसे बिजी अखाड़ा, एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं पार्टियां

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में बीते 15 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नकदी समेत 252 करोड़ रुपये की शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुएं जब्त की गईं थीं। बीते 3 सप्ताह से अधिक समय के दौरान 63.47 करोड़ रुपये नकदी, 33.73 करोड़ रुपये की शराब, 32.67 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 83.12 करोड़ रुपये की सोने और चांदी जैसी कीमती धातुएं और (मतदाताओं को प्रलोभन से जुड़ीं) 36.62 रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई थीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai mumbai police seizes rs 2 3 crore amid model code of conduct arrests 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 10:00 AM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.