-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Uddhav Thackeray Fired Arrows At Eknath Shinde From Battle Field Of Amravati
महाराष्ट्र को लूटने के लिए की गद्दारी, अमरावती के रण से उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर चलाए तीर
- Written By: अभिषेक सिंह
शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अमरावती से एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष महाराष्ट्र को लूटना चाहता था इसलिए उन्होंने हमें धोखा दिया और सरकार गिरा दी।

उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)
अमरावती: शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अमरावती से एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही योजनाओं की बाढ़ ला देते हैं, लेकिन रोजगार का कोई अता-पता नहीं है। विपक्ष महाराष्ट्र को लूटना चाहता था इसलिए उन्होंने हमें धोखा दिया और सरकार गिरा दी। सत्ताधारी तीनों भाई-भाई मिल कर महाराष्ट्र को खा रहे हैं।
उद्धव ने कहा कि अब चुनाव को देखते हुए बहनों से प्यार जताने वाले सत्ताधीशों को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी बात करनी चाहिए। यह चुनाव महाराष्ट्र प्रेमी और महाराष्ट्र के गद्दारों के बीच लड़ा जा रहा है। महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान किसानों को कर्ज से मुक्ति मिली। लेकिन अब राज्य कर्ज के बोझ तले होने का आरोप शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लगाया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नागपुर बना चुनावी कुश्ती का सबसे बिजी अखाड़ा, एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं पार्टियां
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
सिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
वे महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार यशोमति ठाकुर के प्रचारार्थ वलगांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल, सांसद अरविंद सावंत, सांसद मिलिंद नार्वेकर, कांग्रेस पार्टी के नेता कुणाल चौधरी, उदय पानसे, सांसद बलवंत वानखडे, रिपाई नेता डॉ. राजेंद्र गवई, पूर्व सांसद अनंत गुढ़े, विलास इंगोले, श्याम देशमुख, सुधीर सूर्यवंशी, आसावरी देशमुख, कांचनमाला गावंडे, गजानन लवटे, दिलीप एडतकर, संगीता ठाकरे आदि उपस्थित थे।
लोकसभा की तरह दिखाएं विश्वास
उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी को अमरावती जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नागरिकों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विधानसभा में भी लोकसभा की तरह ही विश्वास दिखाएं। हम अभी भी न्याय के देवता पर विश्वास करते हैं। उन शासकों को परास्त करें जो संविधान की हत्या करना चाहते हैं।
लोकतंत्र और संविधान बचाओ: बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने कहा कि जो भूमि महापुरुषों को विरासत में मिली है, आज उस धरती पर बहुत गंदी राजनीति हो रही है। आज देश भयावह स्थिति में है और संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए हमें महाविकास आघाड़ी को सफलता दिलानी चाहिए। कानून-व्यवस्था का सहारा लिये बगैर संविधान को तोड़-मरोड़ कर जाति-पाति में फूट डालने वाले सत्ताधीशों को हराने की अपील करते हुए यशोमति ठाकुर ने कहा‘ये जनता है सब जानती है’
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: गड़चिरोली में विजयी होने के लिए निर्दलीयों का सहारा, तीन सीटों पर मैदान में 13 निर्दलीय
Uddhav thackeray fired arrows at eknath shinde from battle field of amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PMमुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
Aug 04, 2026 | 03:11 PMCSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Aug 04, 2026 | 03:10 PMअमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
Aug 04, 2026 | 03:08 PMनागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Aug 04, 2026 | 03:07 PMमध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
Aug 04, 2026 | 03:06 PMनागांव CRPF कैंप में अचानक क्यों चलीं गोलियां? 2 जवानों की गई जान, ASI ने किया सुसाइड
Aug 04, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM














