Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुलुंड विधानसभा सीट: 35 साल से विजय रथ पर सवार है बीजेपी, इस बार कौन मरेगा बाजी

मुलुंड विधानसभा सीट मुंबई सबर्ब की 26 सीटों में से एक है और यह सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है। क्योंकि 35 साल से बीजेपी लगातार यहां जीतती आ रही है। ऐसे में अब बीजेपी का प्रयास आठवीं बार जीत दर्ज करने का होगा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 25, 2024 | 05:34 PM

मुलुंड विधानसभा सीट का इतिहास 

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुलुंड विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अहम सीट है। क्योंकि बीजेपी ने यहां लगातार सात बार जीत दर्ज की है। साल 1990 से लेकर 2019 तक 7 बार बीजेपी के उम्मीदवार पर यहां की जनता ने भरोसा जताया। इस बार भी बीजेपी का पलड़ा यहां से भरी है। लोग एंटी इनकंबेंसी की बात कह रहे हैं जिसकी वजह से उलटफेर देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

साल 1967 से लेकर 2019 तक कि अगर बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने करीब आठ बार जीत हासिल की है। मतलब 40 साल से इस सीट पर बीजेपी का राज रहा है। वहीं 20 साल कांग्रेस ने सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी है।

ये भी पढ़ें- जत विधानसभा सीट: कांग्रेस के 15 साल के वनवास को विक्रमसिंह ने किया था खत्म…

सम्बंधित ख़बरें

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

मुलुंड विधानसभा सीट का इतिहास 
1967 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद 1978 में उलटफेर हुआ जनता पार्टी के प्रभाकर पटवर्धन ने यहां से जीत हासिल की। 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में जीएस त्रिवेदी और दीनानाथ पाटिल ने कांग्रेस के लिए जीत हासिल की। उसके बाद 1990 से 2019 तक यह सीट बीजेपी के पास रही।

मुलुंड विधानसभा सीट कब किसने मारी बाजी
2019: कोटेचा मिहिर चंद्रकांत, भाजपा
2014: सरदार तारा सिंह, भाजपा
2009: सरदार तारा सिंह, भाजपा
2004: सरदार तारा, भाजपा
1999: सरदार तरासिंग, भाजपा
1995: किरीट सोमैया, भाजपा
1990: वामनराव प्रभु, भाजपा
1985: पाटिल दीनानाथ बामा, कांग्रेस
1980: जीएस त्रिवेदी, कांग्रेस(आई)
1978: पटवर्धन प्रभाकर रामचंदर, जेएनपी
1972: दत्तात्रय नारायण सामंत, कांग्रेस

मुलुंड विधानसभा सीट जातीय समीकरण
इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,88,908 है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या कुल मिलाकर 9% के आसपास है। मुस्लिम वोटर इस इलाके में 2.3% के आसपास है। यह इलाका शहरी आबादी में गिना जाता है। यहां 100 फीसदी शहरी आबादी निवास करती है। इस इलाके में गुजराती और मारवाड़ी समाज बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां के वोटर्स को बीजेपी का वोटर कहा जाता है।

Mulund vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 05:34 PM

Topics:  

  • Election 2024
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.