Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव के लिए मंगाई गई 2 करोड़ से अधिक स्याही की बोतलें, 9.70 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग

मतदान के लिए महाराष्ट्र में करीब 2,20,520 स्याही की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं। यह स्याही जिलेवार वितरित की जा रही है। राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में 1,00,427 मतदान केंद्र हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 06, 2024 | 11:33 PM

महाराष्ट्र में चुनावी पारा काफी हाई हो गया है। क्योंकि आज से महज 3 दिनों बाद 20 नवंबर को यहां 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: मतदान के दिन मतदान केंद्र पर चुनाव कर्मचारियों के हाथों में स्याही की बोतल देखी जा सकती है। मतदाता की बायीं उंगली पर स्याही लगने के बाद वह कुछ दिनों तक नहीं उतरती। वोट देने के बाद यह स्याही उंगली के जरिए सोशल मीडिया पर भी फैलाई जाती है। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 बोतल स्याही में 440 मतदाताओं की उंगलियां रंगी जाएंगी। मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के संकेत के रूप में बाएं हाथ की स्याही लगी उंगली को आम लोग, जनप्रतिनिधियों या मशहूर हस्तियों द्वारा गर्व से प्रदर्शित किया जाता है।

मतदान के लिए महाराष्ट्र में करीब 2,20,520 स्याही की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं। यह स्याही जिलेवार वितरित की जा रही है। राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में 1,00,427 मतदान केंद्र हैं। स्याही की बोतलों की संख्या 2,20,520 है। यानी प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए 2 स्याही की बोतलें।

राज्य में 9 करोड़ से अधिक मतदाता

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 288 सीटों पर 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं की बाईं उंगली पर स्याही लगाने के लिए चुनाव आयोग के माध्यम से लगभग 2,20,520 स्याही की बोतलों की मांग दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:– भाजपा के 40 बागी निलंबित, चंद्रशेखर बावनकुले की सख्त चेतावनी, बोले- प्रचार नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई

यह स्याही विशेष रूप से मतदाता की उंगली पर लगाने के लिए बनाई जाती है और इसे कुछ दिनों तक नहीं मिटाया जा सकता है। इन सभी स्याही की बोतलों को आगे वितरण के लिए जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

इस प्रकार शुरू हुई स्याही लगाने की अवधारणा

वर्ष 1951-52 में पहला चुनाव हुआ था। उस चुनाव में कई लोगों ने 2 बार वोट किया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग को प्राप्त हुई। इसके पश्चात चुनाव आयोग डबल वोटिंग की रोकथाम के लिए सोच विचार किए। तब मतदाता की उंगली पर स्याही लगाने की अवधारणा सामने आई।

ऐसी स्याही बनाने के प्रयास पर विचार किए गए जो पानी या किसी रसायन से नहीं मिटाई जा सके। इसके बाद चुनाव आयोग ने नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल) से संपर्क किया। एनपीएल ने इस स्याही को बनाने के लिए मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड (एमपीवीएल) को ऑर्डर दिया था।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में बेराेजगार युवाओं को मिलेंगे 4 हजार रुपए, जानिए क्या है MVA की पांच गारंटियां

1962 से शुरू हुआ उपयोग

1962 में हुए चुनावों में पहली बार स्याही का इस्तेमाल किया गया था। तब से लेकर आज तक सभी चुनावों में इसी स्याही का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्याही को कम से कम 15 दिनों तक नहीं मिटाया जा सकता। कंपनी ने स्याही बनाने की विधि कभी भी सार्वजनिक नहीं की क्योंकि यदि यह रहस्य सार्वजनिक कर दिया गया तो लोग स्याही मिटाने का रास्ता ढूंढ लेंगे और इससे उद्देश्य पूरा नहीं होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इस स्याही में सिल्वर नाइट्रेट मिलाया जाता है। इससे स्याही प्रकाश संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में स्याही लगते ही तुरंत सूख जाती है।

More than 2 crore ink bottles ordered for maharashtra elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 11:33 PM

Topics:  

  • Election Commission of India
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

‘EC ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं’, कांग्रेस ने जवाबदेही से भागने का लगाया आरोप

2

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, ‘वोट चोरी’-एसआईआर पर चढ़ा सियासी पारा

3

EC Vs Congreess की जंग में कूदे दिग्विजय सिंह, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला तीखा हमला

4

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.