महाराष्ट्र नहीं बनेगा बिहार! SIR के लिए स्टेट इलेक्शन कमिशन की ‘ना’, निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला
Maharashtra SIR News: महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से इनकार किया है। आयुक्त ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह संभव नहीं है।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra SIR Postponed News: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही देशभर में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इस बीच महाराष्ट्र के इलेक्शन कमिश्नर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसे करने से मना कर दिया है।
महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने पत्र लिखा कि हम फिलहाल एसआईआर के लिए तैयार नहीं हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ही एसआईआर करवाएं।
मैन पावर की कमी का दिया हवाला
राज्य के निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा कि हमने पहले भी चुनाव आयोग को लिखा था कि एसआईआर को स्थानीय निकाय चुनावों के बाद ही किया जाए। अब हम एक बार फिर से आयोग को रिमाइंडर भेजेंगे, क्योंकि एसआईआर और चुनाव दोनों में एक ही मैन पावर का इस्तेमाल होता है, जिसे इस समय एसआईआर के लिए उपलब्ध कराना संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी का असर, सब्जियों की कीमतों में उछाल, उपभोक्ताओं का बिगड़ा बजट
सिया गोयल और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड; केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवसेना शिंदे गुट के नेता उन्मेश पाटिल पर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान का आरोप
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर तक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए तैयार रहें। इससे संकेत मिलता है कि आयोग अक्टूबर-नवंबर से मतदाता सूची करेक्शन की यह प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- हम हिंदू राष्ट्र में रहते हैं…नितेश राणे ने कहा- डांडिया में ‘लव जिहाद’ वालों की जगह नही
31 जनवरी से पहले होंगे निकाय चुनाव
16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक करवाने का आदेश दिया था। ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद के चलते 2022 से ही निकायों के चुनाव टलते जा रहे थे।
देशभर में होगी SIR की घोषणा
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ये घोषणा की जा सकती है। वहीं बिहार में एसआईआर की फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित कर दी जाएगी।
