Iran Attack: ईरान का टेक कंपनियों पर हमला, Oracle के बाद Google-Meta भी खतरे में?

Iran Attack Oracle: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब टेक्नोलॉजी की दुनिया तक पहुंच चुका है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी टेक कंपनी Oracle के UAE स्थित डेटा सेंटर पर निशाना है।
Iran Attack on Oracle Google and Meta at Risk
oracle (Source. oracle)
Updated on

Data Center Attack: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब टेक्नोलॉजी की दुनिया तक पहुंच चुका है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी टेक कंपनी Oracle के UAE स्थित डेटा सेंटर को निशाना बनाया है। इस खबर ने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

ईरान का दावा, दुबई ने किया खारिज

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) का कहना है कि दुबई में Oracle के डेटा सेंटर पर हमला किया गया। हालांकि, UAE ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। दुबई प्रशासन ने साफ कहा है कि "किसी भी Oracle ऑफिस या डेटा सेंटर पर कोई अटैक नहीं हुआ है।" फिर भी सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि Oracle के कुछ डेटाबेस सिस्टम प्रभावित हुए हैं।

Oracle पहले से ही छंटनी को लेकर चर्चा में

हाल ही में Oracle अपने कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सुर्खियों में थी। कंपनी भारत में करीब 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है और वैश्विक स्तर पर 30 हजार कर्मचारियों की कटौती का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में यह हमला कर्मचारियों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

क्यों बन रही हैं टेक कंपनियां निशाना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oracle का अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस से गहरा जुड़ाव है। इसके अलावा कंपनी के चेयरमैन Larry Ellison के इजरायल से मजबूत संबंध बताए जाते हैं। इसी वजह से ईरान इसे "वैध टारगेट" मानता है। ईरान का आरोप है कि बड़ी टेक कंपनियां अमेरिका और इजरायल की सैन्य और इंटेलिजेंस गतिविधियों में मदद कर रही हैं। खासकर क्लाउड, AI और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को अब "डिजिटल हथियार" की तरह देखा जा रहा है। Iran Attack

Amazon पर पहले ही हमला?

इससे पहले Amazon के AWS डेटा सेंटर को बहरीन में निशाना बनाए जाने की खबर सामने आ चुकी है। इस हमले से क्लाउड सेवाएं प्रभावित हुईं और बैंकिंग व पेमेंट सिस्टम पर असर पड़ा। बताया जा रहा है कि UAE और बहरीन में AWS के कई डेटा सेंटर ड्रोन हमलों में प्रभावित हुए, जिससे डिजिटल सेवाओं में बाधा आई। Iran Attack

18 अमेरिकी कंपनियां रडार पर

ईरान ने Oracle के अलावा Google, Meta, Microsoft, Apple, Intel और IBM जैसी कुल 18 कंपनियों को चेतावनी दी है। IRGC ने इन कंपनियों को “संभावित टारगेट” बताते हुए कहा है कि इनके ऑफिस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जा सकता है।

मिडिल क्लास पर क्या पड़ेगा असर?

अगर यह साइबर या फिजिकल हमले बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इंटरनेट सेवाएं, बैंकिंग सिस्टम, ऑनलाइन पेमेंट और नौकरी के अवसर प्रभावित हो सकते हैं। Iran Attack के बारें में बात बाहर आने के बाद से ही सभी टेक कंपनी चिंता में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com