Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजीनगर विधानसभा सीट: सिद्धार्थ शिरोले क्या इस बार भी हासिल कर पाएंगे जीत या विपक्ष करेगा कोई खेल?

महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 28, 2024 | 10:34 PM

शिवाजीनगर विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी बीच सभी दल अपने उम्मीदारों की घोषणा करने में जुटे हैं। महाराष्ट्र के चुनाव के साथ झाखखंड में भी चुनाव होना है। ऐसे में देखना होगा कि महाराष्ट्र में चुनाव का क्या असर रहता है और पार्टियां किस तरह से अपनी तैयारी करती है।

इस चुनावी महौल को देखते हुए हम आपको पल-पल की खबरें देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आपको सभी सीटों की जानकारी दे रहे हैं। इस कड़ी में आज आपको चिंचवड़ सीट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

शिवाजीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 209 चौथी महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । यह पुणे जिले का एक निर्वाचन क्षेत्र है । लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, पुणे नगर निगम के शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र में वार्ड संख्या।  1 से 7, 59 से 63, 95 से 101 और 119 और इसमें खड़की छावनी शामिल है। शिवाजीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धार्थ अनिल शिरोले शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

वर्ष सदस्य पार्टी
1962 सादाशिव बारवे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 बी. डी. किलेदार किसान- मजदूर पार्टी
1972 रविंद्र मोरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 शांति नारायण नाइक जनता पार्टी
1980 अन्ना जोशी भारतीय जनता पार्टी
1985 अन्ना जोशी भारतीय जनता पार्टी
1990 शशिकांत सुतार शिव सेना
1995 शशिकांत सुतार शिव सेना
1999 विनायक निमहान शिव सेना
2004 विनायक निमहान शिव सेना
2009 विनायक निमहान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 विजय काले भारतीय जनता पार्टी
2019 सिद्धार्थ शिरोले भारतीय जनता पार्टी

इस सीट पर 1962 में सबसे सादाशिव बारवे ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से जीत हासिल की थी। बाद में इस सीट पर अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों को मौका मिला। 1990 से 2004 तक इस सीट पर शिवसेना के शशिकांत सुतार और विनायक निमहान ने जीत हासिल की। वहीं 2014 से इस सीट पर बीजेपी जीतते आ रही है।

यह भी पढ़ें : वडगांव शेरी विधानसभा सीट: एनसीपी के सुनील विजय टिंगरे से होगा MVA के बापूसाहेब पठारे का सामना, जानिए कौन मारेगा बाजी?

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड शिवाजीनगर सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 2 लाख 91 हजार 145 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 54 हजार के करीब हैं। वहीं इस सीट पर मुस्लिम की संख्या की 26 हजार के करीब है।

बीजेपी ने इस बार सिद्धार्थ शिरोले को शिवाजीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से शिवाजीनगर सीट के दत्तात्रय बहिरत को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ शिरोले अपना सीट बचाने में सफल होते है या नहीं।

 

Maharashtra assembly elections 2024 shivajinagar assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 09:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.