वडगांव शेरी विधानसभा सीट: एनसीपी के सुनील विजय टिंगरे से होगा MVA के बापूसाहेब पठारे का सामना, जानिए कौन मारेगा बाजी?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र का चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।
वडगांव शेरी विधानसभा सीट
वडगांव शेरी विधानसभा सीट
Published on
Updated on

पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र का चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। सभी की नजरें महाराष्ट्र में होने वाली विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। सभी पार्टियां नेताओं के साथ मिलकर बैठक भी शुरू कर दी है।

इस चुनावी माहौल को देखते हुए न्यूजरूम से हम भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आप तक पहुंचा रहे हैं। आज आपको वडगांव सीट की जानकारी देने वाले हैं।

वडगांव शेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 208 महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । यह पुणे जिले का एक निर्वाचन क्षेत्र है । लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र में पुणे नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से 15, 64 से 68, 125 से 129 और हवेली तालुका के कलास राजस्व मंडल शामिल हैं। पुणे नगर निगम सीमा में शामिल क्षेत्रों को छोड़कर)। वडगांव शेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।

वर्ष विधायक  पार्टी
2019 सुनील विजय टिंगरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014 जगदीश तुकाराम मुलिक भारतीय जनता पार्टी
2009 बापूसाहेब तुकाराम पठारे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

यह निर्वाचन क्षेत्र हाल ही में 2019 के महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के सुनील टिंगरे द्वारा जीता गया, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगदीश तुकाराम मलिक को 4956 मतों के अंतर से हराया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुनील विजय टिंगरे वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड चिंचवड़ सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख 29 हजार 345 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 87 हजार के करीब हैं। वहीं इस सीट पर मुस्लिम की संख्या की 45 हजार के करीब है।

वडगांव शेरी सीट पर टिंगरे-पठारे का होगा आमना-सामना

एनसीपी अजित पवार गुट ने इस सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस सीट से सुनील टिंगरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं शरद पवार गुट के तहत महाविकास आघाड़ी के बापूसाहेब पठारे को टिकट दिया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com