Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरंदर विधानसभा सीट: कांग्रेस और शिवसेना का सीधा टक्कर, जानिए कौन बनेगा पुरंदर का सिकंदर?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र का चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 23, 2024 | 06:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र का चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वोटों की गिनती के बाद 26 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन किया जाएगा। महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी चुनाव होना है। ऐसे में सभी नजरें आने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है।

इस चुनावी माहौल को देखते हुए न्यूजरूम से हम भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आप तक पहुंचा रहे हैं। आज आपको पुरंदर सीट की जानकारी देने वाले हैं।

पुरंदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधान सभा (विधानसभा) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र पुणे जिले में स्थित है। पुरंदर विधानसभा क्षेत्र बारामती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संजय चंदुकाका जगताप पुरंदर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

वर्ष सदस्य पार्टी
1962 द्यानेश्वर खैरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 द्यानेश्वर खैरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 जाधवराव ज्योतीयाजीरा समाजवादी पार्टी
1978 डादा जाधवराव जनता पार्टी
1980 संभाजीराव कुंजिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 डादा जाधवराव जनता पार्टी
1990 डादा जाधवराव जनता दल
1995 डादा जाधवराव जनता दल
1999 डादा जाधवराव जनता दल
2004 अशोक टेकवाड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009 विजय शिवतारे शिव सेना
2014 विजय शिवतारे शिव सेना
2019 संजय जगताप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

इस सीट पर सबसे पहले 1962 में चुनाव हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्यानेश्वर खैरे ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर दो टर्म के बाद बदलाव जरूर होता है। 2009 से लेकर 2019 तक विजय शिवतारे ने जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में संजय जगताप में जीत हासिल की और वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड पुरंदर सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 52 हजार 810 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 43 हजार के करीब हैं। वहीं, अगर मुस्लिम वोटरों की बात करें तो लगभग 10 हजार हैं।

यह भी पढ़ें : भोर विधानसभा सीट: कांग्रेस का इस सीट पर रहा है दबदबा, इस बार भी लहराएगी परचम या महायुति करेगी उलटफेर?

अबकी बार किसकी जीत के आसार?

इस सीट पर फिलहाल इंडियन नेशनल कांग्रेस बनी हुई है। इस पर सीधे टक्कर शिव सेना और आईएनसी के बीच होता है। इस सीट पर संजय चंदूकाका जगताप और विजयबापू शिवतारे के बीच सीधी टक्कर है। अब देखना है कि संयज चंदूकाका अपना सीट बचा पाते हैं या शिव सेना के विजयबापू शिवतारे बाजी पलटने में कामयाब रहेंगे।

Maharashtra assembly elections 2024 purandar assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 11:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.