Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोसरी विधानसभा सीट: बीजेपी के महेश लांडगे क्या बचा पाएंगे अपनी साख या MVA के हाथों मिलेगी मात?

महाराष्ट्र में चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी बीच सभी दल अपने उम्मीदारों की घोषणा करने में जुटे हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 21, 2024 | 09:55 PM

भोसरी विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी बीच सभी दल अपने उम्मीदारों की घोषणा करने में जुटे हैं। महाराष्ट्र के चुनाव के साथ झाखखंड में भी चुनाव होना है। ऐसे में देखना होगा कि महाराष्ट्र में चुनाव का क्या असर रहता है और पार्टियां किस तरह से अपनी तैयारी करती है।

इस चुनावी महौल को देखते हुए हम आपको पल-पल की खबरें देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आपको सभी सीटों की जानकारी दे रहे हैं। इस कड़ी में आज आपको भोसरी सीट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

भोसरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र पुणे में स्थित है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीमांकन आदेश 2008 के अनुसार भोसरी निर्वाचन क्षेत्र में पिम्परी चिंचवड़ नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से 12, 19 से 30, 59, 60, और 80 से 86 शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

वर्ष विधायक पार्टी
2019 महेश किसन लांडगे भारतीय जनता पार्टी
2014 महेश किसन लांडगे स्वतंत्र
2009 विलास विठोबा लांडे स्वतंत्र

भोसरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, शिरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के महेश किसन लांडगे कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। 2009 इस सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। जबकि 2014 में महेश किसन लांडगे ने स्वतंत्र लड़ते हुए जीत हासिल की थी। जीतने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए। 2019 में उन्हें बीजेपी की ओर से टिकट दिया गया और उन्होंने इस सीट एक बार फिर से जीत हासिल कर ली। महेश किसन लांडगे को बीजेपी ने एक बार फिर से इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : भोर विधानसभा सीट: कांग्रेस का इस सीट पर रहा है दबदबा, इस बार भी लहराएगी परचम या महायुति करेगी उलटफेर?

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड भोसरी सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख एक हजार 539 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 75 हजार के करीब हैं। जबकि इस सीट पर मुस्लिम की संख्या की 25000 के करीब है।

इस निर्वाचन क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और विकास कार्यों पर स्थानीय लोगों की निगाहें बनी हुई हैं, जबकि आगामी चुनावों में मतदाता अपनी पसंद के नेता को चुनने का मन बना लिया है।

Maharashtra assembly elections 2024 bhosari assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 09:55 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.