Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : नतीजों के पहले ही MVA में खटपट, सरकार गठन पर पटोले-राउत की जुबानी जंग, CM पद को लेकर तकरार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में 24 घंटे से भी कम समय बाकी है. वहीं इसके पहले महाविकास अघाड़ी खेमे में मुख्यमंत्री को लेकर खटपट और रार शुरू हो गई है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 22, 2024 | 08:43 AM

महाविकास अघाड़ी में तकरार

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : जहां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में 24 घंटे से भी कम समय बाकी है. वहीं इसके पहले महाविकास अघाड़ी खेमे में मुख्यमंत्री को लेकर खटपट और रार शुरू हो गई है। इस बाबत कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि- महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। ट्रेंड्स से ऐसा लगता है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें आएंगी। इसलिए सरकार कांग्रेस की अगुआई में बनेगी।

जानकारी दें कि, नतीजों से पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, 25 नवंबर को हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे. कांग्रेस 75 से ज्यादा सीट जीतेगी. उनका मानना है कि, MVA में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा होगा. वहरियाणा में जो हुआ वो फिलहाल महाराष्ट्र में नहीं होगा।

महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

मुंबई में अचानक हुआ शिंदे-राउत का आमना-सामना, तस्वीर ने मचाया तहलका, जानें क्या हुई बात

‘मेरे हाथ में होता तो BJP के 4 टुकड़े कर देता’, संजय राउत बोले- दिल्ली से निकला मुंबई का डेथ वारंट

पाटीदार थे छत्रपति शिवाजी महाराज! केंद्रीय मंत्री पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल

इधर पटोले के इस बयान से शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत बिल्कुल पसंद नही आया है।इस बाबत राउत ने कहा कि, महा विकास अघाड़ी सरकार बनाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह MVA गठबंधन सहयोगी तय करेंगे। मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। कोई भी नहीं करेगा।

इतना ही नही, राउत ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने पटोले से कहा है कि वह मुख्यमंत्री होंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को इसकी विधीवत घोषणा करनी चाहिए।

जानकारी दें की बीते गुरुवार को विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के नेताओं ने एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और सतेज पाटिल, शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल शामिल हुए।

महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

पता हो कि, महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान के बाद ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ महायुति की जीत का पूर्वानुमान किया गया है, इसलिए यह बैठक काफी मायने रखती है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को मतदान हुआ।

जानकारी दें कि, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 में 61.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ था, जबकि मतगणना आगामी शनिवार को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra assembly election result 2024 congress chief nana patole sanjay raut mva shivsena ubt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2024 | 08:42 AM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nana Patole
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.