नायगांव विधानसभा सीट: BJP पर सीट बचाने की बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस भी कमर कस हुई तैयार
आज हम नांदेड़ जिले के नायगांव विधानसभा सीट के बारे में बात करेंगे। यह विधानसभा सीट नांदेड जिले के अंतर्गत आती है और नांदेड़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
नांदेड़: जहां एक तरफ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर- नवंबर में कराए जा सकते हैं। वहीं सत्तरूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने अभी से चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। वहीं सीटों के बंटवारे पर भी जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
लोकसभा चुनावों में बड़े उलटफेर के बाद पूरे देश की नजरें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर लगी हुई हैं। विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज महायुति और विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में मजबूत टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है।
यहां पढ़ें – हिंगणघाट विधानसभा सीट: बीजेपी के बाद क्या वापसी कर पाएगी शिवसेना, यहां की जनता किसे देगी असली का खिताब?
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
देखा जाए तो लोकसभा चुनावों में बड़े उलटफेर के बाद पूरे देश की नजरें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर टिकी हुई हैं। विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज महायुति और विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में इस बार भी मजबूत टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है।
दोस्तों ‘नवभारत’ के माध्यम से हम आपको राज्य के सभी विधानसभा सीटों के बारे जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज हम नांदेड़ जिले के नायगांव विधानसभा सीट के बारे में बात करेंगे।नांदेड़ जिले की 11 विधानसभा सीटें हैं, किनवाट, हडगांव, लोहा, नांदेड़ उत्तर, नांदेड़ दक्षिण, लोहा, नायगांव, देगलुर और मुखेड।
यहां पढ़ें – जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट: NCP और शिवसेना में संघर्ष, किसके लिए होगी जीत की राह आसान
जानें नायगांव विधानसभा क्षेत्र के बारे में
नायगांव विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट नांदेड जिले के अंतर्गत आती है और नांदेड़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 60,126 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 21.09% है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की बात करें तो यह संख्या लगभग 25,231 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार 8.85% है।
मतदाताओं पर एक सरसरी नजर
अब अगर मतदाता सूची विश्लेषण पर एक नजर डालें तो नायगांव विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 25,088 है जो मतदाता सूची के अनुसार लगभग 8.8% है। वहीं ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 2,49,514 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 87.52% है। इसके साथ ही शहरी मतदाताओं संख्या करीब 35,580 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 12.48% है।
इसी तरह साल 2019 के संसदीय चुनाव पर नजर डालें तो नायगांव विधानसभा के कुल 285094 मतदाता हैं और यहां मतदान केंद्रों की संख्या 342 हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में नायगांव विधानसभा के मतदाता प्रतिशत पर 73.66% रहा है।
2009 से नायगांव विधानसभा सीट के निर्वाचित विधायक
- 2019 विधानसभा चुनाव : राजेश पवार, BJP
- 2014 विधानसभा चुनाव: चव्हाण वसंतराव बलवंतराव, कांग्रेस
- 2009 विधानसभा चुनाव : चव्हाण वसंतराव बलवंतराव (स्वतंत्र)
2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| राजेश पवार | भाजपा | 117750 | 56.11 |
| चव्हाण वसंतराव बलवंतराव | कांग्रेस | 63366 | 30.2 |
| मारोत्राओ व्यंकत्रो कावले गुरुजी | वीबीए | 23005 | 11 |
