- Hindi News »
- Elections »
- Lot Of Voting Going On In Last Phase Of Jharkhand Assembly Elections Know Updated Voting Percentage Of Your District
झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में खूब हो रहा मतदान, जानिए आपने जिले का अपडेटेड वोटिंग प्रतिशत
मतदान के पहले चार घंटों में गोड्डा में 33.39 प्रतिशत, दुमका में 33.05 प्रतिशत, देवघर में 32.84 प्रतिशत, गिरिडीह में 31.56 प्रतिशत, हजारीबाग में 31.04 प्रतिशत, साहेबगंज में 30.90 प्रतिशत और धनबाद में 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

(सौ. से एएनआई)
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 12 जिले के 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार 20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 31 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम पांच बजे तक चलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि 31 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां शाम चार बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “मतदान के पहले चार घंटों में 31.37 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।”
जानिए अपने जिले का सुबह 11 बजे तक क्या रहा वोटिंग प्रतिशत
मतदान के पहले चार घंटों में गोड्डा में 33.39 प्रतिशत, दुमका में 33.05 प्रतिशत, देवघर में 32.84 प्रतिशत, गिरिडीह में 31.56 प्रतिशत, हजारीबाग में 31.04 प्रतिशत, साहेबगंज में 30.90 प्रतिशत और धनबाद में 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे कम मतदान बोकारो में 27.72 प्रतिशत रहा। पाकुर सीट पर सर्वाधिक 35.15 फीसदी मतदान हुआ जबकि रांची में 34.75 प्रतिशत और जामताड़ा में 33.78 प्रतिशत एवं रामगढ़ जिले में 33.45 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला…एक्साइज के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में दी छूट, आम जनता को होगा फायदा
मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार दूसरे चरण में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।”
आपको जानकारी के लिए बतातें चलें कि दूसरे चरण के इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है और इसी दिन चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। 23 नवंबर को ही यह पताचलेगा कि झारखंड में सीएम सोरेन की सत्ता कायम रहेगी या बेजेपी की वापसी होगी।
झारखंड चुनाव की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Lot of voting going on in last phase of jharkhand assembly elections know updated voting percentage of your district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:14 PMइंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














