- Hindi News »
- Elections »
- Kumar Vishwas Takes A Dig At Arvind Kejriwal And Aam Aadmi Party Defeat Says Downfall Has Begun
‘निर्लज्ज-नीच मित्रहंता और आत्ममुग्ध…’, केजरीवाल की हार पर कुमार विश्वास का कटाक्ष, बोले-प्रारंभ हो चुका है पतन
मशहूर कवि, अरविंद केजरीवाल के पूर्व साथी और रामकथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने केजरीवाल को जमकर लताड़ा है साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
- Written By: अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की करारी हार पर पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने बहुत ही कटु टिप्पणी की है। साथ ही भाजपा को जीत के लिए बधाई दी है। अन्ना आंदोलन व पार्टी बनने के बाद अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रहे कवि कुमार विश्वास ने कई ऐसे शब्दों को उपयोग किया, जिनसे लोग आम तौर पर बचना चाहते हैं।
कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है।
#WATCH | On #DelhiElectionResults, former AAP leader & poet Kumar Vishwas says, “I congratulate the BJP for the victory and I hope that they’ll work for the people of Delhi… I have no sympathy for a man who crushed the dreams of AAP party workers. Delhi is now free from him…… pic.twitter.com/RffWg98Sg3 — ANI (@ANI) February 8, 2025
‘ईश्वरीय विधान से मिला दंड’
कवि कुमार विश्वास ने कहा कि करोड़ों लोग नौकरियां छोड़कर आए थे, दुश्मनियां ली थीं। उन सब की हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने, चरित्रहीन आदमी ने अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला। खुशी इस बात की भी है कि न्याय हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
प्रारंभ हो चुका है पतन: कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने कहा कि तमाम लोग जो पद और पैसों के लालच और बहकावे में आकर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े थे, आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे। वह अब निकलकर अपने व्यवसाय की तरफ लौटेंगे या फिर दूसरी पार्टियों में जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल का पतन प्रारंभ हो चुका है।
राजनीति से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इतना ही नहीं उन्होंने जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर पर अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया भी बतायी। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मनीष सिसोदिया की हार पर मेरी गैर-राजनीतिक पत्नी रो पड़ीं हैं। कुमार विश्वास दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बेहद करीबी मानते हैं।
Kumar vishwas takes a dig at arvind kejriwal and aam aadmi party defeat says downfall has begun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














