इसलिए पहले कराया जा रहा झारखंड विधानसभा चुनाव! कल्पना सोरेन का भाजपा पर बड़ा आरोप
गिरिडीह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पान सोरेन ने कहा कि भाजपा निर्वाचन एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जा रहे हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कल्पना सोरेन (सोर्स - सोशल मीडिया)
गिरिडीह : झारखंड में अगामी 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कल्पना सोरेन जेएमएम की तरफ से लगातार चुनावी जनसभाएं संबोधित कर रहीं हैं। बता दें, झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार यानी 21 अक्टूबर को आरोप लगाया कि झारखंड विधानसभा चुनाव तय समय से पहले भारतीय जनता पार्टी की साजिश के तहत कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मतदान समय में अंतर और मतदान पिछले चुनाव में पांच से घटाकर इस बार दो चरण में करवाए जाने को लेकर भी सवाल उठाई हैं।
गिरिडीह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पान सोरेन ने कहा कि भाजपा निर्वाचन एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जा रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र में समय पर हो रहा है। झारखंड को अप्रत्याशित रूप से शामिल करने का काम किया गया है। चुनाव पारंपरिक रूप से पांच चरण में होते थे जो अब महज दो चरण में कराए जा रहे हैं। ये सारी चीजें भाजपा की साजिश के तहत हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय एक घंटा कर दिया गया कम – कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन बीजेपी की आलोचना करते हुए कही कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय एक घंटा कम करने का निर्णय भी एक साजिश है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से ग्रामीण मतदाताओं के मतदान में बाधा उत्पन्न होगी खासतौर पर गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के लिए मुश्किल होंगी जो आमतौर पर हेमंत सोरेन का समर्थन करते हैं। कई ग्रामीण मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने में चुनौती का सामना करते हैं। यह गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है जो हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
सोरेन को जेल में डालने की साजिश हुई फेल
कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए हुए आरोप लगाई कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने हेमंत सोरेन को तब कैद करने की कोशिश की जब वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। वे सोरेन को जेल में डालने में सफल नहीं हुए। इसलिए अब उन्होंने हमारे राज्य के आत्मसम्मान पर हमला करना शुरू कर दिया है। झारखंड की जनता 2024 के विधानसभा चुनाव में माकूल जवाब देने को तैयार है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि निर्वाचन आयोग ने झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस बीच निर्वाचन आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय घटाने को लेकर झामुमो द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बेबुनियाद और तथ्यों से परे है।
यह भी पढ़ें – ममता दीदी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दवाओं की मूल्य वृद्धि के फैसले पर की ये अपील
