Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजीत-शिंदे ने BJP को दिया झटका, मिलकर हथिया ली सत्ता! कांग्रेस से गठबंधन के बाद मचा था बवाल

Shivsena-NCP Alliance in Ambernath: महाराष्ट्र के अंबरनाथ सीट पर गजब खेला हुआ है। अंबरनाथ नगर परिषद की सत्ता पाने के लिए अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने आपस में हाथ मिला लिया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 10, 2026 | 09:28 AM

अजीत-शिंदे, फडणवीस

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में सियासी घटनाक्रम अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। अंबरनाथ नगर परिषद की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। यहां भाजपा को अजित पवार गुट की एनसीपी से करारा झटका लगा है। पहले भाजपा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था, लेकिन अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा को अंबरनाथ की सत्ता से बाहर रखने के लिए नई रणनीति अपनाई है।

अंबरनाथ में अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार गुट की एनसीपी और एक निर्दलीय पार्षद एकजुट हो गए हैं। इन तीनों ने मिलकर नगर परिषद की सत्ता पर अपना दावा पेश किया है। दरअसल, इन दलों के गठबंधन का मकसद भाजपा को सत्ता से दूर रखना है।

कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल

गौरतलब है कि इससे पहले अजित पवार की एनसीपी अंबरनाथ में भाजपा के साथ थी, लेकिन अब एनसीपी ने शिंदे गुट की शिवसेना को समर्थन दे दिया है। इस नए गठबंधन की जानकारी जिला प्रशासन को लिखित रूप में सौंप दी गई है। यह सियासी फेरबदल ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले अंबरनाथ में भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन बना था, लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंची, तुरंत कार्रवाई की गई और कांग्रेस ने अपने 12 पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया। इसके बाद भाजपा ने इन पार्षदों को अपने साथ शामिल कर लिया, जिससे नगर परिषद में उसका कब्जा बना रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Ajit Pawar गुट का खुला चैलेंज, अगर 125 सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा

अमरावती में गरजे अजित पवार, विकास का दिया ‘गारंटी’ कार्ड, बोले- भड़काऊ भाषणों से माहौल न बिगाड़ें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

अंबरनाथ में सियासी ताकत का गणित

60 सदस्यीय अंबरनाथ नगर परिषद में अंबरनाथ विकास आघाड़ी (AVA) को 31 सीटों का बहुमत मिला था। चुनाव में शिवसेना ने 27, भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 12 और एनसीपी ने 4 सीटें जीती थीं, जबकि 2 निर्दलीय पार्षद भी चुने गए थे। एक निर्दलीय के समर्थन से अब शिंदे शिवसेना, एनसीपी और निर्दलीय का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया है। हालांकि फिलहाल नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा से हैं, लेकिन अजित पवार गुट के रुख बदलने से राजनीतिक तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

अंबरनाथ ठाणे जिले में स्थित है, जिसे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह जिला भी माना जाता है। हालिया नगर परिषद चुनावों में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन भाजपा ने अप्रत्याशित गठबंधन कर अध्यक्ष पद और बहुमत हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें- हिजाब पहनने वाली महिला बनेगी PM, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी संविधान का कर दिया जिक्र

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तकनीकी रूप से यहां भाजपा और कांग्रेस का कोई गठबंधन हुआ ही नहीं। यह गलत नैरेटिव फैलाया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भाजपा और शिवसेना नेताओं के बीच मतभेद के कारण शिंदे की शिवसेना से गठबंधन नहीं हो सका। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश की, जिसे कांग्रेस ने गठबंधन बताकर प्रचारित किया। फडणवीस ने कहा कि उनका अब भी मानना है कि अंबरनाथ में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन होना चाहिए था।

Maharashtra politics new twist on ambernath nagar parishad as ajit pawar ncp dumps bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 09:28 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.