Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

Brij Bhushan Sharan Singh: बृज भूषण शरण सिंह ने 'राष्ट्र कथा' के समापन और अपने जन्मदिन के जश्न के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 09, 2026 | 07:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

UP Politics: पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह हाल के दिनों में भले ही एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे हों, लेकिन उनकी राजनीतिक गतिविधियां कम नहीं हुई हैं। चाहे राजनीतिक गलियारे हों या सामाजिक क्षेत्र, हाल ही में उनकी भागीदारी बढ़ी है। जब विवादों से घिरे बृज भूषण को 2024 के लोकसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला तो ऐसा लगा जैसे उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया है।

हालांकि, ‘राष्ट्र कथा’ कार्यक्रम और अपने जन्मदिन के मौके का इस्तेमाल करते हुए बृज भूषण ने देश भर के नेताओं और अभिनेताओं सहित बड़ी संख्या में प्रभावशाली लोगों को इकट्ठा किया। इस जमावड़े के राजनीतिक नतीजों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसने यूपी का सियासी माहौल को गरमा दिया है।

बृज भूषण शरण सिंह ने दिखाया दबदबा

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, पहलवान और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने बुधवार को ‘राष्ट्र कथा’ कार्यक्रम के समापन और अपने जन्मदिन के जश्न के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। बृज भूषण ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ एक जुलूस निकाला। जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

मेरे जन्मदिवस पर अवध की जनता से मिले इस खास प्यार और अपनत्व के लिए हृदय से धन्यवाद। pic.twitter.com/jFiwTKpPX3 — BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) January 8, 2026

VIDEO ने बदल दिया सियासी माहौल?

दरअसल, जुलूस के दौरान उन्होंने दो मुस्लिम बच्चों को अपनी कार के ऊपर बैठाया और उन्हें केक भी खिलाया। जुलूस जिस इलाके से गुजर रहा था वह बृज भूषण शरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाओं की होर्डिंग से पटा हुआ था। लेकिन जो गुब्बारे सजावट के लिए लगाए गए थे, उनका रंग बड़ा सियासी संदेश दे रहा था।

पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने 2 मुस्लिम बच्चों को गाड़ी पर बैठा कर केक खिलाया..! pic.twitter.com/MdeSsMHj5J — Aas Mohd Saifi (@yuva_aas) January 9, 2026

पिछले कुछ दिनों से उनकी बढ़ी हुई राजनीतिक गतिविधियां एक मज़बूत संकेत दे रही हैं। विश्लेषकों का मानना ​​है कि बृज भूषण शरण सिंह 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके समर्थकों का दावा है कि बृज भूषण चाहे किसी भी पार्टी या निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें उनकी जीत पक्की है।

अपमान का जिक्र अखिलेश की तारीफ

कुछ दिनों पहले बृज भूषण शरण सिंह ने खुद कहा था कि उन्हें अपमानित करके संसद से निकाला गया है। अगर जिंदा रहे तो एक बार लोकसभा जरूर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कोशिश रहेगी कि बीजेपी से टिकट मिले। लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ की और कहा कि जब वे सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे तो अखिलेश ने उन्हें निशाना नहीं बनाया। इसके लिए वह एहसानमंद रहेंगे।

सपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव!

उनके इन बयानों और ताजा वीडियो को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि बृज भूषण शरण सिंह 2029 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। अगर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो, निर्दलीय या समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बृजभूषण के घर RSS नेता संग हाजिरी, अखिलेश सुनते ही जोड़े हाथ; धनंजय सिंह ने चढ़ाया UP का सियासी पारा

नंदिनी नगर में आयोजित ‘राष्ट्र कथा’ कार्यक्रम में बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, सुशील सिंह और विनीत सिंह सहित पूर्वांचल के कई बाहुबली मौजूद थे। देश भर के कई प्रभावशाली लोगों ने भी इस आयोजन में शिरकत की। जिनमें बाहुबली, नेता, अभिनेता, मंत्री, विधायक और समाज सेवक शामिल थे।

Brijbhushan preparing rebellion against bjp single video changes up political atmosphere

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • BJP
  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Samajwadi Party
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.