Jammu Kashmir Election Results: 5वें राज्य में खुला आम आदमी पार्टी का खाता, जम्मू-कश्मीर की इस सीट पर दर्ज की जीत

Jammu Kashmir Election Results: आम आदमी पार्टी का पांचवें राज्य में भी खाता खुल गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है। 'आप' उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी के गजय सिंह राणा को करारी शिकस्त दी है।
Jammu Kashmir Election Results: 5वें राज्य में खुला आम आदमी पार्टी का खाता, जम्मू-कश्मीर की इस सीट पर दर्ज की जीत
मेहराज मलिक (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Jammu Kashmir Election Results: आम आदमी पार्टी का पांचवें राज्य में भी खाता खुल गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है। 'आप' उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी के गजय सिंह राणा को करारी शिकस्त दी है। डोडा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

जम्मू कश्मीर में जीत दर्ज करने के बाद आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।"

हरियाणा में हार की होगी समीक्षा: संजय सिंह

डोडा में जीत दर्ज करने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि "यह हमारी पार्टी के लिए बहुत अच्छी खबर है कि इसके युवा नेता मेहराज मलिक डोडा से जीत गए हैं। वहीं हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हम चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे। आप देश में एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में विस्तार कर रही है।"

आपको बतां दे कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन उसे यहां एक भी सीट पर बढ़त या जीत नहीं मिली है। पहले हरियाणा में आप में कांग्रेस गठबंधन की बातें चल रही थीं, लेकिन सीट शेयरिंग पर सहमति न बन पाने के कारण दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com