असम चुनाव: ’50 लाख बीघा जमीन पर अतिक्रमण…’, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया चौंकाने वाला दावा; कही बड़ी बात
CM Sarma Statement: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव से पहले राज्य की जनता के सामने बड़ा वादा किया है। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण की जमीन को मुक्त करवाने की बात कही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम सरमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Assam Vidhansabha Election: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़े वादे करते हुए कहा है कि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आने पर राज्य में 5 लाख बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही बजाली में नौ महीने के भीतर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। बजाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कब्जे वाली जमीनों को लेकर बड़ी बात कही
उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि असम में फिलहाल करीब 50 लाख बीघा जमीन पर अतिक्रमण है।
क्या बोले सीएम सरमा?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि अतिक्रमण हटाकर खासकर चार (नदी किनारे) इलाकों की जमीन को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा, “हम प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों से जमीन वापस लेकर गरीबों में वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी ने राज्य के विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए 31 अहम वादे किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
स्वास्थय सुविधाए पर होगा काम
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए सरमा ने कहा कि भाजपा के फिर से सत्ता में आने के बाद बजाली में नौ महीने के अंदर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब 100 बीघा जमीन की जरूरत होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ताकि सरकार बनने के तुरंत बाद परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा, प्रचार के दौरान भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता; पुलिस समेत कई घायल
जालुकबारी से चुनावी मैदान में सरमा
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2001 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2006 और 2011 में लगातार जीत हासिल कर हैट्रिक पूरी की। साल 2016 में भाजपा में शामिल होने के बाद भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं 2021 में उन्होंने पांचवीं बार एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि Jalukbari सीट पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
