-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Election Violence Bjp Workers Attacked Police Injured
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा, प्रचार के दौरान भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता; पुलिस समेत कई घायल
- Written By: मनोज आर्या
West Bengal Violence: बताया जा रहा है कि घटना दोपहर की है, जब भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार चुनाव प्रचार कर रहे थे। सरदार ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से हमला किया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
BJP And TMC Workers Clashed: चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी। बसंती बाजार के पास उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और कम से कम 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कम से कम 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद भारी संख्या में सीएपीएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस पर भी हमले का आरोप
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार चुनाव प्रचार कर रहे थे। सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं और पुलिस पर भी हमला किया। तृणमूल ने बीडीओ और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर भाजपा पर हमला करने की कोशिश की है। वे अपनी हार से डरे हुए हैं। मेरे भाई पर भी हमला हुआ और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित वीडियो में दिखाया गया है कि उपद्रवियों के एक समूह ने एक व्यक्ति को बांस की लाठियों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। झड़प के दौरान एक आरएएफ जवान को भागते हुए भी देखा गया।
यह भी पढ़ें: Bengal Election: चुनाव से पहले ममता के खिलाफ अमित शाह का बड़ा दांव, 28 मार्च को बंगाल में जारी करेंगे चार्जशीट
कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक घायल बीजेपी कार्यकर्ता ने बताया कि लगभग 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। मैं पुलिस वैन के साथ था। बसंती बाजार के पास मुझ पर पीछे से हमला किया गया। उपद्रवियों के पास हथियार थे और वे हमें बांस की लाठियों से पीट रहे थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
West bengal election violence bjp workers attacked police injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













