एकनाथ शिंदे को CM पद के लिए मिल रहा भारी समर्थन, 'वर्षा' के बाहर इकट्ठा हो रही जनता

महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा' के बाहर इकट्ठा न हों।
महाराष्ट्र: शिंदे ने समर्थकों से ‘वर्षा' के बाहर एकत्र नहीं होने की अपील की
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के समर्थन में जनता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो रहे है। महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा' के बाहर इकट्ठा न हों।

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, ‘‘महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद राज्य में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। हमने एक महागठबंधन के रूप में मिलकर चुनाव लड़ा और हम आज भी साथ हैं।''

जनता के प्रेम के लिए आभारी शिंदे

उन्होंने अपने समर्थकों से ‘वर्षा' के बाहर या उनके समर्थन में किसी अन्य स्थान पर इकट्ठा नहीं होने की अपील की। एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘मेरे प्रति प्रेम के कारण कुछ लोगों ने सभी से मुंबई आने और एकत्र होने की अपील की है। मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं लेकिन मैं अपील करता हूं कि कोई भी मेरे समर्थन में इस तरह से एकत्र नहीं हो।''

आपको बताते चलें, कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में कुल 230 सीट जीतकर बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में बैठकें चल रही है और अब तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पद के लिए बैठक

एकनाथ शिंदे के समर्थक कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए क्योंकि उनके नेतृत्व में भारी जीत हासिल हुई है। राज्य विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की वकालत कर रहे हैं।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 132 सीट मिली थीं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को क्रमशः 57 और 41 सीट मिली थीं। राज्य में 20 नवंबर को हुए चुनावों के लिए मतगणना शनिवार को हुई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com