- Hindi News »
- World »
- Fuel Crisis In Pakistan Petrol Diesel Shortage Reported One Dead In Sialkot Punjab
पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए कत्लेआम! पंजाब में तेल नहीं मिलने पर शख्स ने गोलीबारी, पंप कर्मचारी की मौत- VIDEO
Pakistan Crime News: ईरान युद्ध के असर से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो गई है। कई पेट्रोल पंप बंद हैं, लंबी लाइनें लगी हैं और सरकार ने दाम 55 रुपये बढ़ा दिए हैं।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Sialkot Firing for Petrol: ईरान में चल रहे युद्ध के असर से इस समय पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि देश के कई पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। जहां पंप खुले हैं, वहां आधी रात से ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लग रही हैं। इसी बीच पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज से 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान चारों प्रांतों से पेट्रोल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगह पेट्रोल पंपों की लाइटें बंद हैं और लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेल की किल्लत का सामना कर रहे पाकिस्तानियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सियालकोट में पेट्रोल नहीं मिलने पर फायरिगं
पेट्रोल की कमी के चलते कई जगह तनाव की स्थिति बन गई है। पंजाब प्रांत के सियालकोट में पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार हाजीपुरा इलाके में एक युवक अरामको के पेट्रोल पंप पर लगभग 40 मिनट से लाइन में खड़ा था। जब पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर उसे लौटने को कहा, तो पहले उसकी कर्मचारियों से कहासुनी और मारपीट हुई। इसके बाद युवक ने गोली चला दी, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इजराइल का तेहरान पर हमला: 80 फाइटर जेट्स ने परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप की बिना शर्त सरेंडर की मांग
ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर रोक लगी, देखें धुंए के गुबार का VIDEO
सऊदी-UAE समेत किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा ईरान, राष्ट्रपति पेजेशकियां ने किया बड़ा ऐलान
इजरायल-ईरान युद्ध में अचूक हथियार बना AI, US आर्मी ने 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट पर किया सटीक हमला
🚨🚨First Result One man killed another injured in Sialkot Punjab Pakistan when the petrol station staff refused to give extra 10 litres of petrol to the car driver. Chaos started in Pakistan after the petroleum price hike!#PakistanPetrolCrisis pic.twitter.com/EbBUadO4hE — Fawad Khan Alakozai (@intofawadkhan5) March 6, 2026
सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल की कीमत
पेट्रोल संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगज़ेब और पेट्रोल मंत्री अली परवेज मलिक ने बताया कि पाकिस्तान को मिलने वाली पेट्रोल की बड़ी सप्लाई स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते आती थी, जो युद्ध के कारण प्रभावित हो गई है।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में 8वें दिन महाजंग जारी, धमाकों से दहला मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सामने आया खौफनाक VIDEO
सरकार का कहना है कि फिलहाल देश के पास कुछ दिनों के लिए पेट्रोल-डीजल का भंडार मौजूद है। साथ ही जो पेट्रोल पंप कृत्रिम कमी पैदा करके मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के चलते सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
Fuel crisis in pakistan petrol diesel shortage reported one dead in sialkot punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Dialogues: ‘धुरंधर 2’ के धांसू डायलॉग ने बढ़ाया फैंस का जोश, एक्शन के साथ संवाद भी करेंगे धमाका
Mar 07, 2026 | 02:30 PMWomen’s Day 2026 पर YES Bank का तोहफा… महिलाओं के लिए खास सैलरी अकाउंट, फ्री लॉकर और हेल्थ कवर
Mar 07, 2026 | 02:18 PMखाई के ऊपर पाइप पर दौड़ी बोलेरो पिकअप! वायरल वीडियो में दिखा ड्राइवर का जबरदस्त स्किल
Mar 07, 2026 | 02:16 PMसीमांचल और उत्तर बंगाल को मिलाकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें क्या है सच्चाई
Mar 07, 2026 | 02:12 PMWomen’s Day पर हर महिला को करना चाहिए खुद से ये 5 प्रॉमिस, ज़िंदगी की दिशा ही बदल जाएगी
Mar 07, 2026 | 02:08 PMराज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PMरात के अंधेरे में नंदनवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हसनबाग से पकड़ा गया कासिफ शेख, 2 पिस्टल और 2 मैगजीन जब्त
Mar 07, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM














