Delhi Exit Polls : सबसे विश्वसनीय एग्जिट पोल आया सामने…दिल्ली में पलट गई बाजी, जानिए किसे दिया बहुमत?
दिल्ली चुनाव को लेकर सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। एक्सिस माय इंडिया ने पिछले दो चुनावों में सबसे करीबी आंकड़े पेश किए थे।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। एक्सिस माय इंडिया ने पिछले दो चुनावों में सबसे करीबी आंकड़े पेश किए थे। यही वजह है कि इस बार भी लोग इसे सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल का तमगा दे रहे हैं।
एक्सिस माई इंडिया के अनुसार भी बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
जानिए क्या होगा ‘आप’ का हाल?
वहीं कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। बीजेपी को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी को 15 से 20 सीटें ही मिल सकती हैं। यानी कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। वहीं टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 51 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को सिर्फ 19 सीटें मिल सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Post 14 of 15 Delhi – Exit Poll – Overall Seat Share (70 Seats) & Vote Share (%)#DelhiElection2025 #Election2025 #ExitPolls pic.twitter.com/oln254O9D7 — Axis My India (@AxisMyIndia) February 6, 2025
क्षेत्रवार किसे मिल रही कितनी सीटें?
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार साउथ दिल्ली की 10 सीटों में से 5 बीजेपी और 5 आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की 10 सीटों में से बीजेपी 6 सीटें जीत सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत सकती है। इसी तरह चांदनी चौक की 10 सीटों में से भाजपा 7 और आम आदमी पार्टी 3 सीटें जीत सकती है।
दिल्ली चुनाव से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तरी नई दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 7 और आप 3 सीटें जीत सकती है। पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 8 और आप 2 सीटें जीत सकती है। इसी तरह पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा 8 और आप 2 सीटें जीत सकती है।
आप को मिले दलित वोट!
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को वाल्मीकि, जाटव और मुस्लिम वोट बड़ी संख्या में मिले हैं। इन वर्गों के 50 से 75 फीसदी वोट आप को मिले हैं। वहीं सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल खोलकर भाजपा को वोट दिया है। एक तिहाई लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है।
कहां गए मुस्लिम वोट?
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में दिए गए आंकड़ों पर गौर करें तो 74 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है जबकि 15 फीसदी मुसलमानों ने कांग्रेस को वोट दिया है। भाजपा को 5 फीसदी मुसलमानों का समर्थन भी मिला है। 6 प्रतिशत मुस्लिम वोट अन्य उम्मीदवारों को मिले हैं।
