मिशन 2027 में जुटे CM योगी, मेरठ में RSS पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
CM Yogi Adityanath News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में मेरठ प्रांत के संघ पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की यह बैठक अहम मानी जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संगठन के बीच समन्वय की कवायद तेज होती दिख रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को RSS के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में सरकार के कामकाज पर जमीनी प्रतिक्रिया ली गई और चुनावों की पृष्ठभूमि में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं के प्रभाव, स्थानीय समस्याओं और संगठन के सुझावों को सीधे समझना था, ताकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सुधार किए जा सकें। इसे 2027 के चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंडन वायुसेना अड्डे से सरस्वती विद्या मंदिर तक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी विमान गुरुवार सुबह लगभग सवा 11 बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से सरस्वती पहुंचा, जहां बंद कक्ष में मेरठ प्रांत के संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
मेरठ प्रांत में मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में इसे बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। बैठक में इन इलाकों से तीन दर्जन से अधिक संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
सरकार के कामकाज पर ली गई प्रतिक्रिया
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के कार्यों को लेकर संघ पदाधिकारियों से सीधे प्रतिक्रिया ली। पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में अपनी राय साझा की। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई योजनाओं और कानून-व्यवस्था में सुधार की सराहना की, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता भी बताई।
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की सलाह
संघ पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि सरकारी अस्पतालों और विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाए। कई स्थानों पर चिकित्सकों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की कमी को दूर करने की आवश्यकता बताई गई। उनका मानना था कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाकर सरकार आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
थानों में भ्रष्टाचार पर सख्ती की जरूरत
बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय भी प्रमुखता से उठा। कुछ पदाधिकारियों ने थानों में भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई और इस पर कड़ा नियंत्रण करने की जरूरत बताई। सुझाव दिया गया कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाई जाए और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कैसी होगी बिहार की नई सरकार? नई सरकार का फाइनल खाका आया सामने!
लोनी क्षेत्र और सड़कों की स्थिति पर चर्चा
बैठक में लोनी क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें खराब हैं और इनके सुधार की जरूरत है। इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से गांवों की सड़कों को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई। सुझाव दिया गया कि इन सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके साथ ही मेरठ के केंद्रीय बाजार से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
