Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: दिल्ली जा रहे ‘सुशासन बाबू’, BJP का बिहार पर काबू

BJP Bihar Strategy: क्या नीतीश कुमार राज्यसभा जाकर दिल्ली की राजनीति करेंगे? जब सुशासन बाबू कहलाने वाले नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर दिल्ली चले जाएंगे तब बिहार के सुशासन का क्या होगा?

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 07, 2026 | 11:21 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitish Kumar Rajya Sabha: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें चिंता है कि जब सुशासन बाबू कहलानेवाले नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर दिल्ली चले जाएंगे तब बिहार के सुशासन का क्या होगा?’

हमने कहा, ‘किसी के चले जाने से काम नहीं अड़ता। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। महाभारत काल में दुःशासन हुआ करता था। राजनीति में आज भी अव्यवस्था व कुशासन है। जिम्मेदार नेता शवासन लगाकर लेटे हुए हैं। योगासन लगानेवाले बाबा टॉप बिजनेसमैन बन गए हैं। लोग खुद नहीं सुधरते बल्कि प्रशासन को दोष देते हैं।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप गोल-मोल बातें कर हमारा सवाल टाल रहे हैं। यह बताइए कि नीतीश मुक्त बिहार में भाजपा का क्या प्लान रहेगा? वह अपने अरमान किस तरह पूरा करेगी?’

सम्बंधित ख़बरें

अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा? बिहार में सियासी हलचल तेज

निशांत कुमार 8 मार्च को JDU में होंगे शामिल, CM नीतीश ने पार्टी का बैठक में नेताओं से की ये अपील

बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, चिखली के पूर्व नगराध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बने भाजपाई

‘हम तो प्रधानमंत्री…’, अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर कसा तंज

हमने कहा, ‘सबसे पहले तो बीजेपी वहां अपना सीएम बिठाएगी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बना देगी। वहां बीजेपी के अनेक नेता मुख्यमंत्री बनने की तमन्ना रखते हैं जिनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, संजय जायस्वाल, दिलीप जायस्वाल और जनकराम का समावेश है। बीजेपी किसी नए चेहरे को भी चान्स दे सकती है। उसने अन्य राज्यों में ऐसे प्रयोग किए हैं। मध्यप्रदेश से शिवराज को हटाकर मोहन की मुरलिया बजा दी। राजस्थान में वसुंधरा राजे को दरकिनार कर भाजपा ने भजनलाल शर्मा को भजन करने का मौका दिया। ओडिशा में मोहन चरण मांझी के हाथों में पतवार थमा दी।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को लालू परिवार के जंगल राज से मुक्ति दिलाई थी।’

यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: चीनी शस्त्रों पर भरोसा ईरान को महंगा पड़ा, ‘Made in China’ डिफेंस सिस्टम हुए फेल

हमने कहा, ‘किसी को पदमुक्त करते समय उसकी ऐसी ही प्रशंसा करनी पड़ती है। फिलहाल नीतीश राज्यसभा के ढाई सौ सदस्यों में से एक बनकर रह जाएंगे। यह मत सोचना कि उन्हें उपप्रधानमंत्री जैसा कोई पद दिया जाएगा।’

पड़ोसी ने कहा, ‘बीजेपी ने जदयू से मित्रता निभाते हुए नीतीश को केंद्रीय मंत्री या उपराष्ट्रपति बनाने का वादा जरूर किया गया होगा तभी तो वह पटना छोड़कर दिल्ली की राह पकड़ रहे हैं।’

Nitish kumar rajya sabha exit plan bjp next cm face bihar politics analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 11:21 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Politics
  • BJP
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.