बंगाल चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव! दूसरे चरण की इन 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें अब किसे दिया टिकट
Bengal Election: Congress ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी लिस्ट में बुधवार को फेरबदल किया है। पार्टी ने नई सूची जारी की जिसमें 7 सीटों पर अपने पहले घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
कांग्रेस (सोर्स- आईएएनएस)
Congress New Candidtae List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच, कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी लिस्ट में बुधवार को एक फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी ने नई सूची जारी की, जिसमें 7 सीटों पर अपने पहले घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से यह लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कुल 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं।
इस लिस्ट में खास बात यह है कि इनमें से 7 उम्मीदवार पहले घोषित किए गए प्रत्याशियों की जगह लेंगे, जबकि हावड़ा सीट पर कांग्रेस ने प्रणब भट्टाचार्य को नया कैंडिडेट घोषित किया है।
कांग्रेस ने दी जानकारी
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए इनको पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में चुना है। कांग्रेस ने नाकाशिपारा से गोलाम किबरिया मंडल की जगह ताहिर एसके, छपरा से रहीदुल मंडल की जगह आसिफ खान, हावड़ा से प्रणब भट्टाचार्य, मिनाखां (एससी) से बरनाली नस्कर की जगह आसिफ खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मंदिर बाजार (एससी) से कौशिक बैद्य के स्थान पर चांद सरदार, रैना (एससी) से अनिक साहा के स्थान पर पम्पा मलिक, केतुग्राम से मोफिरुल कासिम के स्थान पर एसके अबू बक्कर, औसग्राम (एससी) से निशा बराल के स्थान पर तापस बराल को टिकट दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी छठी लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी ने राकेश सिंह को कोलकाता पोर्ट से चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरा चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
बंगाल चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी
बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य में अब तक की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं। इनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 बताई जा रही है। इस बार महिला सुरक्षा कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान, यानी लगभग 200 कंपनियां, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ…
