राहुल गांधी (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस ने भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है, जिसके लिए विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए और जनता तो संबोधित करने के लिए आज नागपुर पहुंचेंगे।
राहुल गांधी आज नागपुर में दो और मुंबई में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे, जहां वे जनता से भी रूबरू होंगे और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नागपुर में सबसे पहले दोपहर 12.30 बजे दीक्षाभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे जनता को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा चलाए गए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जोकि नागपुर के कविवर्य सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है।
संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद वे नागपुर में आयोजित 'संविधान सम्मेलन' और मुंबई में होने वाली विशाल जनसभा में जनता को संबोधित करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
— Congress (@INCIndia) November 6, 2024
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बानायी प्रचार समिति, इन बड़े नेताओं को किया शामिल
माना जा रहा है कि नागपुर में आयोजित इस रैली में भारीतय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद होंगे। महाराष्ट्र का नागपुर शहर चुनाव के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इसके अलावा ये वहीं जगह है जहां भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था।
राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे‘संविधान बचाओ’ अभियान राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग शहरों में चला रहे हैं। ओबीसी राजनीति पर उनका ध्यान और जाति जनगणना की मांग भी उस अभियान का हिस्सा है जिसे पूर्व कांग्रेस प्रमुख पिछले कुछ सालों से चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- BJP ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 40 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता