Nagpur News: बीजेपी ने आठवले गुट को थमाया ठेंगा, खिलाफ में प्रचार करेंगे कार्यकर्ता
Republican Party of India: मनपा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) को एक भी सीट न मिलने से कार्यकर्ता नाराज हैं और भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का निर्णय लिया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Republican Party of India: मनपा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Politics: राज्य के सभी चुनावों में पिछले डेढ़ दशक से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहने वाले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) को इस बार मनपा चुनाव में राज्यभर में एक भी सीट नहीं दी गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करने के बावजूद मनपा चुनाव में उपेक्षा किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
प्रेस परिषद में पार्टी नेता बालू घरडे और राजन वाघमारे ने बताया कि भाजपा की इस भूमिका के विरोध में रिपाई (आठवले गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नागपुर मनपा चुनाव के लिए पार्टी ने भाजपा को तीन उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी, लेकिन अंत तक केवल टालमटोल की जाती रही।
चंद्रशेखर बावनकुले शहर में मौजूद नहीं
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि नामांकन के अंतिम दिन, जब चंद्रशेखर बावनकुले शहर में मौजूद नहीं थे, तब स्थानीय पर्यवेक्षकों ने उनसे मिलने के लिए कहा। नेताओं ने इसे पूरी तरह धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि प्रचार के दौरान नीला झंडा इस्तेमाल करना और वास्तविक रिपब्लिकन पार्टी को दरकिनार करना भाजपा के दोहरे रवैये को उजागर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना चीर-फाड़ बदला दिल का वाल्व, नागपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन, जानें क्या है यह आधुनिक तकनीक
भागवत साहब क्या यही है आपका हिंदू राष्ट्र? संघ के गढ़ में उद्धव ठाकरे की ललकार, पूछे तीखे सवाल
नागपुर में विभागों के बीच तालमेल के लिए बनेगा विशेष पोर्टल; सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर आयुक्त के सख्त निर्देश
नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट में परोसा गया कॉकरोच वाला सूप; बवाल के बाद एफडीए ने दी दबिश
ये भी पढ़े: बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
महायुति में बढ़ते असंतोष का स्पष्ट संकेत
वहीं, पार्टी नेता रामदास आठवले पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कार्यकर्ता जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा। इसे भाजपा के लिए एक राजनीतिक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि यह घटनाक्रम महायुति में बढ़ते असंतोष का स्पष्ट संकेत है।
