खतरनाक अभियान चला रही महायुति, महाराष्ट्र चुनाव से पहले लोगों के बीच जानबूझकर घोल रही जहर

कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर अपने चुनाव प्रचार अभियान में जानबूझकर ‘‘नफरत एवं जहर'' घोलने और ‘‘राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने'' का प्रयास करने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति का प्रचार अभियान नफरत से भरा है : कांग्रेस
जयराम रमेश (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वे जनता के बीच जहर घोलने का काम कर रही है। कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर अपने चुनाव प्रचार अभियान में जानबूझकर ‘‘नफरत एवं जहर'' घोलने और ‘‘राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने'' का प्रयास करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह प्रचार अभियान भाजपा की ‘‘बीमार मानसिकता'' को सामने लाता है। उन्होंने महाविकास आघाडी लोगों की दैनिक समस्याएं सुनने और सुलझाने के लिए काम कर रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी चुनावी प्रचार के दौरान जनता के बीच जहर घोलने का काम कर रही है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के प्रचार अभियान में केवल एक ही एजेंडा है - सिर्फ और सिर्फ धर्म के आधार पर समाज का ध्रुवीकरण करना और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना। ऐसा खतरनाक अभियान उनकी बीमार मानसिकता को सामने लाता है।''

जयराम रमेश का एक्स पोस्ट

एक्स पर लिखा, "महाराष्ट्र में, महा विकास अघाड़ी (MVA) का प्रचार अभियान लोगों की दैनिक समस्याओं, परेशानियों और बुनियादी मुद्दों पर है - किसानों और महिलाओं के गंभीर संकट, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, श्रमिकों के बीच असुरक्षा, युवाओं के लिए नौकरियों की कमी, जल संकट, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए अपर्याप्त सामाजिक न्याय और बड़ी निवेश परियोजनाओं में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव।"

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के प्रचार अभियान में केवल एक ही एजेंडा है - सिर्फ़ और सिर्फ़ धर्म के आधार पर समाज का ध्रुवीकरण करना और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना। ऐसा ख़तरनाक अभियान उनकी बीमार मानसिकता को सामने लाता है। उनका पूरा प्रचारक अभियान नफ़रत से भरा है और जानबूझ कर समाज में ज़हर घोलने का काम कर रहा है। लेकिन महाराष्ट्र की जनता 20 नवंबर को इस तरह के प्रचार अभियान को निर्णायक रूप से ख़ारिज़ करेगी।"

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने है और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इसके लिए रविवार को बीजेपी और कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों ने अपना घोषणाप्र जारी कर दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com