- Hindi News »
- Elections »
- Congress And Bjp Surrounded Arvind Kejriwal On Poison Statement He Asked Will You Hang Me
दिल्ली की सियासत में घुला ‘जहर’…प्वाइजन वाले बयान पर कांग्रेस बीजेपी ने किया घेराव, केजरीवाल बोले- फांसी पर चढ़ाओगे क्या?
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली में इन दिनों चुनावी महाभारत चल रहा है। सियासतदानों की जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीते कल हरियाणा सरकार पर लगाए गए संगीन आरोप को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

नायब सिंह सैनी, संदीप दीक्षित व अरविंद केजरीवाल (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों चुनावी महाभारत चल रहा है। सियासतदान एक दूसरे पर जुबानी तीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का एक दौर सा चल रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीते कल हरियाणा सरकार पर लगाए गए संगीन आरोप को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी के साथ कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को निशाना बना रही है।
दिल्ली में चुनावी जंग के बीच बीते कल आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा कर दिया। केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के रास्ते दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में जहर मिलाया जा रहा है। उनका दावा है कि दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं कर रही इसलिए हरियाणा की भाजपा सरकार अब इस तरह की साजिश रच रही है।
नायब सिंह सैनी ने दी थी चेतावनी
केजरीवाल के इस दावे के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से यमुना में जहर मिलाने के उनके दावे पर माफी मांगने के लिए कहा कहा था। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल माफी मांगे वरना उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा ने कहा कि झूठे और घृणित बयानों के लिए केजरीवाल को तुरंत हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, वरना हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
कांग्रेस ने भी की कार्रवाई की मांग
केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस ने भी उन्हें निशाना बनाया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस बाबत दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि कल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की तरफ से एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया गया कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर यमुना नदी में ज़हर फैलाने की कोशिश की है। मेरे हिसाब से ये बहुत ही गंभीर आरोप है और इसीलिए मैंने एलजी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
#WATCH | Delhi: Congress candidate from New Delhi assembly constituency Sandeep Dikshit says, “Yesterday a very serious allegation was made by Aam Aadmi Party and its leaders that the Haryana government has deliberately tried to spread poison in the Yamuna river. According to me,… https://t.co/YetrGPvMHk pic.twitter.com/jvmHyVA8v0 — ANI (@ANI) January 28, 2025
दिल्ली चुनाव से संबंधित अन्य सभी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि अगर कोई पब्लिक पैनिक, खास तौर पर हत्या का मुद्दा उठाता है तो पुलिस को खुद ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था। मैंने पत्र लिखा है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। अगर ये आरोप सच निकलता है कि वाकई में ज़हर फैलाया गया है तो हरियाणा सरकार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। सीईओ जल बोर्ड का पत्र देखने के बाद ये झूठ लगता है और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अगर ऐसा है तो केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।
फांसी पर चढ़ाओगे क्या: केजरीवाल
अब इस पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि केस करना है तो कर दो। वैसे भी कोई कसर छोड़ी है क्या। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे। उन्होंने कहा, सैनी साहब पानी के ऊपर राजनीति ना करें। पाप चढ़ेगा तुमको। लोगों की बद्दुआएं लगेंगी। उन्होंने कहा, मुझे डरा रहे हैं कि केस करेंगे। कर दो केस। केस करने में कोई कसर छोड़ रखी है क्या। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे।
“हम किसी से डरने वाले नहीं है”
केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता के पानी में जहर मिलाओगे और केजरीवाल आवाज उठाएगा तो तुम डराओगे कि केस कर देंगे।अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता को मरने नहीं दूंगा मैं। दिल्ली के लोगों को जहर वाला पानी नहीं पिलाऊंगा। बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से बाज आ जाए। उन्होंने कहा, सैनी साहब, हमें केस से डराने की कोशिश मत करो। अपनी पार्टी को समझाओ और साफ पानी छोड़ो।
Congress and bjp surrounded arvind kejriwal on poison statement he asked will you hang me
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














