Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव से पहले झारखंड में चंपाई सोरेन के साथ हो गया खेल, ‘कोल्हान टाइगर’ को लग गया करारा झटका!

झारखंड में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के साथ चुनाव के पहले बड़ा खेल हो गया है। यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसे कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 26, 2024 | 10:32 PM

चंपाई सोरेन (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के साथ बड़ा खेल हो गया है। यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसे कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का नाम सुर्खियों में है। झामुमो में दूसरे नंबर के नेता रहे चंपाई को भाजपा की सूची में 27वें नंबर पर रखा गया है। भाजपा ने झारखंड के 6 नेताओं को चंपाई से ऊपर रखा है। जिसके बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

कोल्हान की राजनीति में चंपाई को टाइगर भी कहा जाता है। कोल्हान चंपाई सोरेन का गढ़ माना जाता है। लेकिन शेर को पीछे धकेला जा रहा है। चंपाई का नाम 27वें नंबर पर रखे जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा पूर्व सीएम से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है या चंपई को पीछे रखकर कोई संदेश देने की कोशिश कर रही है?

इन्हें मिली चंपाई से ज्यादा तरजीह

भारतीय जनता पार्टी ने चंपाई से ऊपर जिन नामों को अहमियत दी है, उनमें झारखंड के 6 नेता शामिल हैं। चंपई से ऊपर पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और पूर्व सांसद रवींद्र राय के नाम हैं। चंपई के नीचे किसी पूर्व मुख्यमंत्री का नाम नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘सत्ता की सर्कस’: कहीं ओवैसी की AIMIM बनी BJP की साथी, तो कहीं कांग्रेस से मिलाया हाथ

‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

Akola News: ग्रामीण और शहरी संतुलन की दिशा में बड़ा कदम, सांसद धोत्रे ने किया भूमिपूजन

सपा सांसद ने रची साजिश? तुर्कमान गेट पथराव में मौजूद थे मोहिबुल्ला नदवी, BJP ने अखिलेश से मांगा जवाब

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी… pic.twitter.com/zFwgDCDaYX — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024

यह भी पढ़ें:-  झारखंड की सियासत में आने वाला है भूचाल, जेएमएम में वापसी करेंगे चंपाई सोरेन!

वर्तमान में भाजपा में 4 पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। इनमें चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, बाबू लाल मरांडी और मधु कोड़ा शामिल हैं। जिन नेताओं के नाम चंपई के नीचे हैं, वे सभी झारखंड भाजपा में दूसरे दर्जे के नेता माने जाते हैं। चुनाव से पहले चंपई सोरेन भाजपा के पोस्टरों से भी गायब हो गए थे। भाजपा ने बदलाव को लेकर जो पोस्टर जारी किया था, उसमें अमर कुमार बाउरी, बाबू लाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की ही तस्वीरें थीं।

टिकट वितरण में भी चंपाई हुए चित

टिकट बंटवारे में भी चंपई को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने कोल्हान की 14 सीटों में से सिर्फ 3 पर ही चंपई की पसंद को स्वीकार किया है। संथाल और अन्य जगहों पर चंपई अपने लोगों को टिकट नहीं दिला पाए। शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भी चंपई के साथ थीं, लेकिन उन्हें उनकी पसंद की जामा सीट नहीं मिली। भाजपा ने सीता को जामताड़ा भेज दिया।

क्यों किनारा कर रही बीजेपी?

चंपई के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। भाजपा चंपई को तोड़कर कोल्हान में खेल खेलने का दावा कर रही थी, लेकिन अब पार्टी चंपई से किनारा करती दिख रही है। कहा जा रहा है कि चंपई भाजपा के लिए एसेट से ज्यादा बोझ साबित हो रहे हैं। दरअसल, जब चंपई आए थे, तब भाजपा को उम्मीद थी कि झामुमो पूर्व मुख्यमंत्री को तोड़कर कुछ बड़े नेताओं को अपने साथ ले आएगा।

यह भी पढ़ें:-  झारखंड चुनाव 2024: सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस नेता इरफान को पड़ा भारी, दर्ज हुआ FIR, जानें पूरा मामला

Champai soren got a big blow in jharkhand before elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 10:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.