-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Going To Be An Earthquake In Jharkhand Politics Champai Soren Will Return To Jmm
झारखंड की सियासत में आने वाला है भूचाल, जेएमएम में वापसी करेंगे चंपाई सोरेन!
- Written By: अभिषेक सिंह
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच चर्चा है कि झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में बीजेपी नेता चंपाई सोरेन जेएमएम में वापसी कर सकते हैं।

बीजेपी नेता चंपाई सोरेन (सोर्स-सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी नेता तेजी सी पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। वहीं, अब झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में बीजेपी नेता चंपाई सोरेन को लेकर जेएमएम नेता और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है।
विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद झारखंड का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने ऐसा बयान दिया जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। चंपई सोरेन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “वे हमारे अभिभावक थे। अभी भी हैं। यह दुख की बात जरूर है कि वे दूसरी पार्टी में हैं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौट आएंगे।”
यह भी पढ़ें:- झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी में आया ‘नेताओं का पतझड़’, चुनावी मौसम के बीच ‘हेमंत’ के आमद की आहट!
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: महिला-किसानों के सशक्तिकरण का संकल्प, इस मानसून सत्र में 10 बिल पेश करेगी राज्य सरकार
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
बसंत सोरेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी ने चंपई सोरेन को टिकट दिया है। बीजेपी ने उन्हें सरायकेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। अगस्त में वे जेएमएम से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। उनका दावा है कि इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन के भाई ने बीजेपी से जेएमएम में शामिल हुई लुईस मरांडी पर भी प्रतिक्रिया दी।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On upcoming State Assembly elections, Dumka MLA and CM Hemant Soren’s younger brother, Basant Soren says, “…Champai Soren was our guardian and he still is…It is a matter of sadness he is another party. We hope that he will return soon.” pic.twitter.com/ox2r8Lf9jf — ANI (@ANI) October 22, 2024
लुईस मरांडी को लेकर कही बड़ी बात
बसंत सोरेन ने कहा कि कल वे विपक्ष में थीं, आज साथ हैं। आपस में कोई दुश्मनी नहीं है। जिसे जो अच्छा लगा, उसी पार्टी में शामिल हो गए। जिस पार्टी में वे थीं, उसके सिद्धांत उन्हें पसंद नहीं थे और आज वे हमारे साथ हैं।” आपको बता दें कि अभी तक झामुमो ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। बसंत सोरेन दुमका से विधायक हैं और झामुमो की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- झारखंड चुनाव 2024: RJD ने जारी की पहली लिस्ट, कोडरमा से सुभाष यादव को बनया उम्मीदवार
सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई के अलावा कल्पना सोरेन भी राजनीति में हैं। वह गांडेय सीट से विधायक हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं जहां दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की जनता इस बार किसे सत्ता की कुर्सी सौंपती है।
Going to be an earthquake in jharkhand politics champai soren will return to jmm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














