श्रेयस तलपदे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे महाराष्ट्र में राजनीतिक चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल पूरे राज्य में चुनाव के लिए प्रचार के लिए आगे आ रहे है।
इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक राज्य में जगह-जगह चुनावी रैली कर रहे है, जहां नेता चुनाव के लिए मतदाताओं से अपने काम गिनाते हुए मतदान करने की अपील कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता भी आगे आए है और वोट करने की अपील कर रहे है।
अभिनेता श्रेयस तलपड़े कहते हैं, “हमारे राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने समय में से 10 मिनट निकालें और मतदान करें। ‘हम फ्लावर नहीं फायर है, हमारी उंगली में पावर है।’ अपनी उंगली का इस्तेमाल करें।”
#WATCH | #MaharashtraAssemblyElections2024 | Mumbai: Actor Shreyas Talpade says, "Our state goes to poll on November 20. I urge everyone to take 10 minutes from their time and vote. 'Hum flower nahi fire hain, hamari ungli mein power hai'. Use your finger." pic.twitter.com/QavvFfysoN
— ANI (@ANI) November 9, 2024
यह भी पढ़ें- मजाक बनकर रह गयी जलती हुई मशाल, एकनाथ शिंदे ने कहा क्रांति का प्रतीक नहीं घरों में आग लगाने का करती है काम
मुंबई में अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। महाराष्ट्र में आनेवाली 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, जिसके लिए अभिनेता ने सभी मतदाताओं से अपना 10 मिनट का समय निकाल कर अपना बहुमुल्य वोट करने के लिए कहा है। श्रेयस तलपड़े ने कहा कि हम फ्लावर नहीं फायर है और हमारी उंगली में पावर है। तो अपनी उंगली का इस्तेमाल करें।
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, “मैं सभी से 20 नवंबर को मतदान करने का आग्रह करती हूं। यह महाराष्ट्र में हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।”
#WATCH | #MaharashtraAssemblyElections2024 | Mumbai: Actor Padmini Kolhapure says, "I urge everyone to come and vote on November 20. It is a very important day for all of us in Maharashtra." pic.twitter.com/q4pIFtVS0N
— ANI (@ANI) November 9, 2024
इसके अलावा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान है और मै सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करती है। यहा महाराष्ट्र के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है।