हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, विनेश फोगाट के सामने ये नेता मैदान में
हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
- Written By: साक्षी सिंह
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।दोनों सूची को मिलाकर बीजेपी अब तक 88 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में छह विधायक को का टिकट काटा है, जिसमें निर्मल रानी, प्रवीण डागर, मोहन बड़ौली, सत्य प्रकाश, सीमा त्रिखा और जगदीश नायर का नाम शामिल है। नारनौल से बीजेपी ने ओम प्रकाश यादव पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
हरियाणा चुनाव | बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। प्रदीप सांगवान बरोदा से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/pXccBjD2ga — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
छह विधायकों का कटा टिकट
गन्नौर से मौजूदा बीजेपी विधायक निर्मल रानी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह देवेंद्र कौशिक को टिकट दिया गया है। राई सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को टिकट नहीं मिला। वहीं कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा गया है। पटौदी से मौजूदा बीजेपी विधायक सत्य प्रकाश को नजरअंदाज कर दिया उनकी जगह बिमला चौधरी को टिकट मिला है।
धनेश अधलखा बढ़कल
इसके अलावा बढ़कल से मौजूदा बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह धनेश अधलखा बढ़कल को उतारा गया है। साथ ही हथीन विधानसभा से प्रवीण डागर की जगह मनोज रावत को टिकट दिया है। होडल से
बीजेपी जगदीश नायर की जगह हरिंदर सिंह रामरतन पर दांव लगाया है।
विनेश फोगाट के सामने होंगे योगेश बैरागी
बीजेपी ने जुलाना विधानसभा से कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है। जहां उनके सामने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें:– कांग्रेस के मंसूबे पर AAP ने फेरा पानी, हरियाणा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट
5 अक्टूबर को है मतदान
आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों का राज्य है। राज्य में 5 अक्टूबर के एक चरण में मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
