Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

UCC Latest News: भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि पार्टी शुरू से ही UCC की समर्थक रही है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने भी 'एक देश, एक विधान' की बात कही।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 26, 2026 | 09:34 PM

संजय उपाध्याय (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Upadhyay Spoke On Uniform Civil Code:  यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना स्पष्ट रुख सामने रखा है। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि जनसंघ के समय से ही पार्टी यूसीसी की समर्थक रही है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूसीसी लागू किया जा चुका है और महाराष्ट्र में भी इसे लेकर जल्द पहल हो सकती है।

वहीं, भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि एक देश में दो विधान नहीं हो सकते और डॉ. भीमराव अंबेडकर भी यूनिफॉर्म सिविल कोड के पक्षधर थे। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति के कारण यूसीसी को लंबे समय तक ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। इसके अलावा संजय उपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में कथित भ्रष्टाचार और राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी भरोसा जताया।

यूसीसी को लेकर भाजपा ने दोहराया अपना पुराना रुख

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उससे पहले जनसंघ अपनी स्‍थापना से यूनीफॉर्म सिविल कोर्ट (यूसीसी) की वकालत करता आया है। देश के कई राज्‍यों में यूसीसी लागू किया गया है। महाराष्‍ट्र के सदन में जल्‍द ही यूसीसी लाने की बात कही गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में इसकी शुरुआत होने वाली है। पूरे देश में यूसीसी लागू होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब

ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा

ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च

फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा

उन्‍होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के शासनकाल के दौरान भ्रष्‍टाचार से लोग त्रस्‍त थे और उसके कारण सत्‍ता परिवर्तन हुआ है। भ्रष्‍टाचारियों पर कार्रवाई होनी जरूरी है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्‍व में भ्रष्‍टाचार की फाइलें खोलकर दोषियों से कालाधन निकालकर सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्‍टाचार और त्रुटियों को लेकर एसआईटी का गठन हुआ हैं। इस मामले में एफआईआर भी रजिस्‍टर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी दोषी को नहीं छोड़गी, अपराधी के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी।

गौरव वल्लभ बोले- एक देश में दो विधान नहीं हो सकते

तो वहीं बंगाल सरकार में सोमवार को विधानसभा में यूसीसी बिल पेश करने की संभावना पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “एक देश में ‘एक देश, दो विधान’ नहीं हो सकते। डॉ. बीआर अंबेडकर भी यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थक थे। पिछले 50-60 साल में कांग्रेस की सरकारों ने तुष्‍टीकरण की राजनीति के कारण यूसीसी एजेंडे को ठंडे बस्‍ते में रखा। आज देश के हर व्‍यक्ति की आशा और इच्‍छा है कि एक ही विधान हो।”

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता! UCC पर विधानसभा में फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान

बाबा साहेब अंबेडकर का किया जिक्र

गौरव वल्लभ ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के मूल संविधान की आत्‍मा के विरोधी हैं और तुष्‍टीकरण की राजनीति का पोषण करते हैं। तुष्‍टीकरण की राजनीति को खत्‍म किया जाएगा और एक देश में दो विधान कभी नहीं हो सकते।

Bjp clear stand on ucc sanjay upadhyay says should be implemented across india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 09:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • BJP Government
  • BJP Leader
  • Maharashta
  • Maharashtra Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.