Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने

Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति के सहयोगी दल शिवसेना और भाजपा अलग-अलग पैनलों के समर्थन में उतर आए हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और शनिवार को मतदान होगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 27, 2026 | 09:30 AM

ठाणे पालघर कोऑपरेटिव बैंक चुनाव (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Thane Palghar District Cooperative Bank Election News: ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (टीडीसीसी) चुनाव को लेकर महायुति में आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आया है। बैंक पर कब्जा जमाने के लिए शिवसेना एवं भाजपा आमने सामने हैं।

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुल कर सहकार पैनल का समर्थन किया है। जबकि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि परिवर्तन पैनल को जिताने में जुट गए हैं। महानगरपालिका क्षेत्रों में महापौर एवं नगरसेवकों को मतदाताओं को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पोलिंग बूथ परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, मुरबाड, शहापुर सहित अन्य मतदान केंद्रों पर 4 हजार से अधिक मतदाता शनिवार को सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे वोटिंग करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

छात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन

गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

उद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद

अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज

कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का बढ़ रहा वर्चस्व

ठाणे पालघर जिला सहकारी बैंक पर शुरू में कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व रहा है। लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है। बैंक पर कब्जा जमाने को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सहकार पैनल तैयार किया गया है।

इस पैनल में शिवसेना के सांसद, विधायक के साथ ही एनसीपी (एसपी) के सांसद सुरेश म्हात्रे, बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख एवं पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर, भाजपा विधायक किसन कथोरे सहित अन्य शामिल है। बैंक के 21 निदेशकों का चुनाव कराया जाना है, इस पैनल के 8 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

पैनल के उम्मीदवार नीता राजेंद्र कांबली, स्मिता रविंद्र घोडविंदे, पूर्व सांसद बलिराम जाधव, स्वप्निल मुंबईकर, निवृत्ति घुसेकर, रंभाजी बारकू जगताप एवं विशाल भाऊ कुरहाडे को जिताने के लिए शिवसेना के सभी नगरसेवक, पदाधिकारी आखिरी समय तक मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास में जुटे रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व में परिवर्तन पैनल गठित किया गया है। कपिल पाटिल ठाणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पाटिल राकां छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पाटिल एक बार फिर बैंक का नेतृत्व करने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें :- वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’

बैंक चुनाव में भी होगा खेला

भाजपा के पदाधिकारी परिवर्तन पैनल के उम्मीदवार ठाणे के भाजपा नगरसेवक सीताराम राणे के अलावा दीपाली पाटिल, सुवर्णा पावसे, पांडुरंग बरोरा, हार्दिक राउत, राजेंद्र शांताराम घोलप को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में कुछ और लोग भी किस्मत आजमा रहे है।

इसमें शिवसेना के उप नेता निलेश भगवान सांबरे का नाम शामिल है। पिछले लोकसभा चुनाव में महायुति एवं महाविकास आघाड़ी को कड़ी टक्कर देने वाले सांबरे जिला सहकारी बैंक के चुनाव में भी कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में सांबरे ने शहापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट हासिल किया था। जिसकी वजह से कपिल पाटिल को पराजय का सामना करना पड़ा था। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में भी खेला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Thane palghar district cooperative bank election mahayuti clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.