भाजपा (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 29 अक्टूबर को नामांकन अर्ज दाखिल करने की आखिरी तारीख है। इसके लिए सभी उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। राज्य में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।
इस सूची के अनुसार भाजपा द्वारा जारी की गई इस चौथी सूची में दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। इस सूची में सुधीर लक्ष्मणराव परवे और नरेंद्र लालचंदजी मेहता का नाम शामिल हैं। सुधीर परवे को उमरेड (एससी) से और लालचंदजी मेहता को मीरा भयंदर से मैदान में उतारा गया है।
BJP announces names of 2 more candidates for #MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/adGnbGzNSJ — ANI (@ANI) October 29, 2024
यह भी पढ़ें- महाविकास आघाड़ी में मतभेद, पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट! बांद्रा-पूर्व में अर्जुन सिंह ने भरा पर्चा
बता दें कि आज मंगलवार की सुबह अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी आगामी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची आज जारी की। एनसीपी की इस सूची में दो नाम हैं।
इस सूची में देवेंद्र भुयार का नाम शामिल है, जिन्हें सोलापुर जिले के मोर्शी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरा नाम शंकर मांडेकर का नाम है, जिन्हें पार्टी ने पुणे के भोर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।
महाराष्ट्र में एक ही चरण में सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए 28 अक्टूबर तक 3,259 उम्मीदवारों के कुल 4,426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
यह भी पढें- उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी, BJP पर भड़के अतुल शाह