-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Bhai Jagtap Congress Leader On Mahayuti Leaders Meeting With Union Hm Amit Shah In Delhi
सुल्तान के सामने मुजरा करने जाते है दिल्ली, नए सीएम को लेकर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कह दी बड़ी बात
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में नए सीएम का नाम सामने नहीं आया है। इस बीच कभी ईवीएम को लेकर तो कभी मतदान प्रतिशत को लेकर विपक्ष के नेता ने महायुति पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस दौरान कांग्रेस नेता भाई जगताप ने महाराष्ट्र के नेताओं को मुजरा करने वाला ठहरा दिया

भाई जगताप (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नए मुख्यमंत्री के लिए अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। इस बीच विपक्ष के नेता महायुति पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। विपक्ष के नेता कभी ईवीएम मशीन की गड़बड़ी को लेकर तो कभी मतदान प्रतिशत के आंकड़ों को लेकर महायुति पर आरोप लगा रहे है।
इस दौरान कांग्रेस नेता भाई जगताप ने महाराष्ट्र के नेताओं को मुजरा करने वाला ठहरा दिया। विपक्ष नेता कांग्रेस नेता भाई जगताप ने दिल्ली में महाराष्ट्र के बड़े नेताओं की हो रही बैठक को एक मुजरे का नाम दिया। जगताप ने कहा कि देश भर के नेता कुछ भी नहीं है। सभी दिल्ली में मुजरा करने जाते है और दिल्ली के दो सुल्तान उस पर फैसला लेते है।
भाई जगताप का बयान
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति नेताओं की बैठक पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, “यहां (महाराष्ट्र) और देश के सभी नेता कुछ नहीं हैं। वे दिल्ली में ‘मुजरा’ करते हैं और दिल्ली में बैठे दो ‘सुल्तान’ सभी निर्णय लेते हैं। हम 2014 से यह देख रहे हैं। वे यहां बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन वे सभी वहां ‘मुजरा’ करते हैं। निर्णय वहां बैठे दो सुल्तान करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
#WATCH | Mumbai: On Mahayuti leaders meeting with Union HM Amit Shah in Delhi, Bhai Jagtap, Congress leader says, "All the leaders of here (Maharashtra) and the country, they are nothing. They do 'Mujra' in Delhi and two 'Sultans' sitting in Delhi take all the decisions. We have… pic.twitter.com/TXx5BaDpFD — ANI (@ANI) November 29, 2024
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नेता बैठक के नाम पर दिल्ली में मुजरा करने जाते है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि हम 2014 से देख रहे है लेकिन महाराष्ट्र के नेता यहां भले ही बड़ी-बड़ी बातें करते है लेकिन ये सभी मुजरा करने वाले है और दिल्ली में जाकर मुजरा करते है।
दिल्ली में चल रही बैठकें
महाराष्ट्र में नए सीएम के लिए लगातार महायुति गठबंधन के नेता लगातार दिल्ली और मुंबई में बैठकें कर रहे है। इस दौरान तीनों दलों के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने कल दोबारा दिल्ली में बैठक की है। जिस पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने बयान दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुतिगठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं।
महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।
Bhai jagtap congress leader on mahayuti leaders meeting with union hm amit shah in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













