अमित ठाकरे को माहिम में मिलेगा महायुति का साथ, CM शिंदे से मधुर संबंध ने बनाई बात
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद मंगलवार शाम को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने
(डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद मंगलवार शाम को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वे पहली बार चुनावी राजनीति में उतरने जा रहे है। ठाकरे परिवार से चुनावी राजनीति में उतरने वाले आदित्य ठाकरे के बाद अमित दूसरे सदस्य होंगे।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले किसी भी गठबंधन में शामिल न होकर महाराष्ट्र चुनाव में अकेले दम पर उतरने का ऐलान किया था। जिसके तहत मंगलवार को मनसे ने अपने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
माहिम में मिलेगा साथ
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से सीएम शिंदे के मधुर संबंधों को देखते हुए शिंदे की शिवसेना माहिम और शिवडी विधानसभा सीट मनसे के उम्मीदवारों के लिए छोड़ सकती है। माहिम से राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे के चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं शिवडी से मनसे के बाला नांदगांवकर के लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
कांजुरमार्ग गारबेज डिपो में लगेंगे बांस के जंगल, जल्द शुरू होगा कचरे से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
पंकजा मुंडे ने शिंदे को दिया बड़ा झटका! डिप्टी सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फेरा पानी, महायुति में सब ठीक हैं?
शिंदे गुट की रणनीति से विदर्भ में बदल सकते हैं समीकरण, कडू के नाम पर मंथन तेज
यह भी पढ़ें:– मुंबई में चला सीएम शिंदे का सिक्का, महायुति में 18-15-3 का फॉर्मूला हुआ फाइनल!
बताया जा रहा है कि शिवडी और माहिम में मनसे के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा करने पर बीजेपी भी सहमत हो गई है। इस संबंध में राज ठाकरे, सीएम शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच पहले ही बैठक हो चुकी है।
सीएम शिंदे से कई बार मुलाकात
बता दें कि राज ठाकरे कई बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिल चुके है। कैबिनेट की बैठक के दौरान भी मनसे प्रमुख कई बार शिंदे अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते थे। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुलाकात करते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के बीच अच्छे संबंधों की चर्चा होती रही हैं।
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर BJP व एनसीपी में टकराव, आशीष शेलार बोले- दाऊद से संबंध रखने वालों के खिलाफ हैं हम
ऐसे में कहा जा रहा है कि पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे राज के बेटे अमित ठाकरे के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना माहिम से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके लिए महायुति के सहयोगी बीजेपी और एनसीपी से भी बात की जा चुकी है।
