Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे पर होगा घमासान, शरद-उद्धव की डिमांड से कांग्रेस हुई परेशान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जिसके लिए उद्धव गुट ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा शरद पवार 7 से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। इस लिहाज से कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ही मिलेंगी। यही वजह है कि यहां सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बवाल होने वाला है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 12, 2024 | 09:38 PM

शरद पवार, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जिसके लिए उद्धव गुट ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा शरद पवार सात से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। इस लिहाज से कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ही मिलेंगी। यही वजह है कि यहां सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बवाल होने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 21 पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं शरद पवार सात सीटें चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए सिर्फ आठ सीटें बचती हैं, जिससे पार्टी नाराज है। सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने मुंबई की अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, कुर्ला, अणुशक्ति नगर, दहिसर, घाटकोपर ईस्ट और घाटकोपर वेस्ट सीटों की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- मरीन ड्राइव से बांद्रा अब सिर्फ 15 मिनट में, CM शिंदे और फडणवीस ने किया बो-स्ट्रिंग आर्क ब्रिज का उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: न चुनावी राज्यों को तोहफा…न मिडिल क्लास को राहत, क्या भाजपा ने बदल दी है अपनी बजट रणनीति?

असम-बंगाल से लेकर…केरल-तमिलनाडु तक: चुनावी राज्यों को मिलेगा मोदी का स्पेशल गिफ्ट, जानिए क्या होंगे ऐलान?

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में भले ही सीट बंटवारे और सीएम चेहरे को लेकर अंदरूनी मतभेद हों, लेकिन गठबंधन के नेता लगातार आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

बालासाहेब थोराट का बड़ा दावा

सीनियर कांग्रेस लीडर बालासाहेब थोराट ने गुरुवार (12 सितंबर) को कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए 288 में से 180 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि “एमवीए में 125 सीटों पर सहमति बन गई है और बाकी सीटों के लिए बातचीत चल रही है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: डॉक्टर्स की हड़ताल का नहीं निकला समाधान, आया ममता बनर्जी का ‘इस्तीफे’ वाला बयान

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल दलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को इस चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था। महायुति में शामिल दलों ने कुल 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी, जिसने बाद में कांग्रेस का समर्थन कर दिया था।

After sharad uddhav demand there will be a fight over seat sharing in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 09:38 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.