25 लोगों की हत्या के आरोपी कोर्ट में रोने लगे, अदालत में कैसा था लूथरा ब्रदर्स का हाल?
Goa Night Club Owners: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के सह मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
- Written By: रंजन कुमार
लूथरा ब्रदर्स।
Luthra Brothers: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी भारत लाए जा चुके हैं। सात समंदर पार से भारतीय एजेंसियां लूथरा ब्रदर्स को लाई हैं। सौरभ और गौरव लूथरा मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली लाए गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी औपचारिक गिरफ्तारी हुई। थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा बंधुओं को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। जब कोर्ट में सुनवाई हुई, तभी लूथरा ब्रदर्स रोने लगे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा रोने लगे। अदालत में उनके सिर झुके थे। जब दोनों भाई कोर्ट के अंदर जा रहे थे तब और बाहर निकलने के दौरान वो इमोशनल नजर आ रहे थे। जब मीडिया से सामान हुआ तो दोनों भाई हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। छह दिसंबर को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
परिजन अदालत में थे मौजूद
पटियाला हाउस कोर्ट में जब लूथरा ब्रदर्स को पेश किया गया, तब उनके परिजन अदालत में मौजूद थे। उनके सामने लूथरा ब्रदर्स के आंसू छलक पड़े। अदालत की कार्यवाही के दौरान सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अपने परिवार के सदस्यों से आमने-सामने होने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे। बहरहाल, सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को गोवा पुलिस को गोवा नाइट क्लब के सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड दी।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
FSSAI ने दिल्ली-हरियाणा में पकड़ा 6,500 लीटर नकली घी, मिलावटखोरों में मची भारी खलबली, ऐसे किया पर्दाफाश
गोवा पुलिस आज ले जाएगी दोनों को गोवा
गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला के समक्ष पेश किया। उनकी तीन दिनों की ट्राजिंट रिमांड का अनुरोध किया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि दोनों को जल्द विमान द्वारा गोवा ले जाया जाएगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोवा पुलिस को लूथरा ब्रदर्स की दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड दी। आरोपियों को काफी सुरक्षा के बीच अलग-अलग पुलिस वाहनों में अदालत लाया गया था। आज गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्स को गोवा लेकर जाएगी।
क्या है आरोप?
लूथरा ब्रदर्स के भारत प्रत्यर्पण के बाद गोवा पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को चिकित्सा जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। 6 दिसंबर की घटना के बाद लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइट क्लब द्वारा अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण घटना और गंभीर हो गई।
यह भी पढ़ें: Goa Nightclub: थाईलैंड से दिल्ली लाए गए अग्निकांड के आरोपी, गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को दबोचा
थाईलैंड भाग गए थे लूथरा ब्रदर्स
गौरव और सौरभ नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद फुकेत भाग गए थे। इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर उनके पासपोर्ट रद्द किए गए। मोदी सरकार के अनुरोध पर 11 दिसंबर को थाईलैंड के अफसरों ने दोनों को हिरासत में लिया। केंद्र सरकार ने दोनों देशों की कानूनी संधियों के तहत उन्हें प्रत्यर्पित करने को थाईलैंड के अफसरों के साथ समन्वय किया।
