Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम

Maharashtra Fishing Ban: समुद्री जीवों के प्रजनन काल के चलते महाराष्ट्र सरकार ने तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर पाबंदी 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। मंत्री नितेश राणे ने गोवा से सहयोग मांगा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 04, 2026 | 11:35 AM

महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Fishing Ban Till 15th August: समुद्री मछलियों और जलीय जीवों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के तटीय इलाकों में व्यावसायिक और यंत्रीकृत मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी को अब 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बातचीत कर विशेष सहयोग की मांग की है।

नितेश राणे ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने उन्हें महाराष्ट्र के मत्स्य विभाग द्वारा 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने गोवा सरकार से अनुरोध किया कि इस अवधि में महाराष्ट्र का सहयोग करे और यह सुनिश्चित करे कि गोवा के मछुआरे महाराष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए प्रवेश न करें।

मंत्री नितेश राणे के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने इस मुद्दे पर बेहद सकारात्मक रुख अपनाया और सीमावर्ती समुद्री क्षेत्रों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके लिए नितेश राणे ने गोवा सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

सरकारी दफ्तर जाने की मजबूरी खत्म? महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान, बदल गए ये 5 बड़े नियम

अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप

नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों का बदलेगा चेहरा: राज्य सरकार ने स्वीकृत किया ₹25 करोड़ का विशेष फंड

संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस

काल गोव्याचे मा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जी यांच्याशी दूरध्वनीवरून संवाद साधला. महाराष्ट्राच्या मत्स्यव्यवसाय विभागाने घेतलेल्या १५ ऑगस्टपर्यंतच्या मासेमारी बंदीच्या निर्णयाबाबत त्यांना माहिती दिली.
या काळात गोवा सरकारनेही महाराष्ट्राला सहकार्य करावे आणि गोव्यातील कोणत्याही…
— Nitesh Rane (@NiteshNRane) August 4, 2026

12 समुद्री मील के दायरे में व्यावसायिक बोट्स पर रोक

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य के तटीय इलाकों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके तहत राज्य की तटरेखा से 12 समुद्री मील यानी करीब 24 किलोमीटर के भीतर व्यावसायिक और यंत्रीकृत मछली पकड़ने पर रोक रहेगी। यह पाबंदी केंद्र सरकार के 31 जुलाई को खत्म हुए मानक प्रतिबंध से भी आगे तक बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें:- मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

पारंपरिक मछुआरों को राहत, गहरे समुद्र में छूट

हालांकि इस प्रतिबंध से पारंपरिक मछुआरों को छूट दी गई है। अधिकृत छोटे और बिना मोटर वाले नावों का इस्तेमाल करने वाले पारंपरिक मछुआरे तट के पास स्थानीय पानी में मछली पकड़ सकते हैं।

वहीं, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए यंत्रीकृत नावों को 1 अगस्त से 12 समुद्री मील से आगे खुले समुद्र में मछली पकड़ने की अनुमति है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इस पाबंदी का मकसद समुद्री जीवों को प्रजनन का समय देना और मछली भंडार को बढ़ाना है ताकि मछुआरों को आगे चलकर बेहतर मुनाफा मिल सके।

Maharashtra fishing ban extended till august 15 nitesh rane pramod sawant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 11:30 AM

Topics:  

  • Goa News
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Nitesh Rane
  • Pramod Sawant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.