-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Terrorists Used These Code Words Shaheens Plan Shoba E Dawat Decoded
दावत के लिए बिरयानी तैयार है…शाहीन का प्लान शोबा ए दावत हुआ डिकोड, आतंकियों ने यूज किए ये कोडवर्ड
- Written By: रंजन कुमार
Delhi Blast Terrorist Codewords: दिल्ली धमाके की जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने डिजिटल चैटबॉक्स के माध्यम से कोडवर्ड्स में बात की थी। एजेंसियों ने कुछ कोडवर्ड्स डिकोड किए हैं।

दिल्ली में हुआ कार ब्लास्ट और वारदात के लिए इस्तेमाल बिरयानी कोडवर्ड। इमेज-एआई
Delhi Blast Live Updates: दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, आतंकियों की साजिश पर्दाफाश हो रहे हैं। अब एजेंसियों को जांच महत्वपूर्ण डिजिटल चैटबॉक्स मिला है। इसने इस पूरी साजिश को उजागर कर दिया है। चैटबॉक्स में आतंकियों की बातचीत के ऐसे संदेश मिले हैं, जो यह दिखाते हैं कि उन्होंने धमाके की योजना को कोडवर्ड्स के जरिए अंजाम देने की कोशिश की थी।
धमाके को लेकर दावत शब्द का इस्तेमाल हुआ था। विस्फोटक सामग्री को बिरयानी कहा गया था। चैट में लिखा गया आखिरी संदेश था-दावत के लिए बिरयानी तैयार है। यह संदेश डॉ. शाहीन की तरफ से भेजा गया था। मैसेज 13 जुलाई को भेजा गया था। इसके बाद इस चैटबॉक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया।
जैश-ए-मोहम्मद का खतरनाक प्लान
जैश-ए-मोहम्मद का खतरनाक प्लान शोबा ए दावत डिकोड हो गया है। भारत में इसकी कमान डॉ. शाहीन के हाथ में थी। जमात उल-मोमिनात की भारत में चीफ कमांडर डॉ. शाहीन हैं। ये आतंकी संगठन मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर चलाती है। संगठन का काम महिलाओं को जिहाद के लिए तैयार करना होता है।
शोबा ए दावत समझें
शोबा ए दावत ब्रेनवाश का खतरनाक खेल है। शोबा ए दावत जैश का वह विभाग है, जो नए लड़के-लड़कियों का ब्रेनवॉश करता है। शोबा ए दावत में नए आतंकियों का समझाया जाता है कि जन्नत में जाने के लिए भारत के खिलाफ जिहाद करना जरूरी है। शाहीन को शुरुआती ट्रेनिंग दौरा ए तस्किया का जिम्मा दिया गया था। इसमें लड़कियों को धार्मिक किताबों के बहाने जिहाद का जहर भरा जाता है। शाहीन जैश की दौरा आयत उल निसाह ट्रेनिंग ले चुकी है। सूत्रों की मानें तो मजहब की किताबों में महिलाओं के लिए भी जिहाद करने के बारे में बताने के लिए शाहीन को ट्रेनिंग मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
डिजिटल निगरानी से बचने के लिए कोडवर्ड्स इस्तेमाल किए
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार धमाके, विस्फोटक, और हमले आदि शब्दों की जगह वो लोग रोजमर्रा के सामान्य शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। इसका मकसद डिजिटल निगरानी से बचना था। यह रणनीति आतंकियों की ओर से पहले भी कई घटनाओं में अपनाई जाती रही है। इस मामले में इस्तेमाल किए गए शब्दों ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पूरा खुलासा जल्द! NIA ने 10 अधिकारियों की जांच टीम गठित की, ADG सखारे करेंगे लीड
चैट बॉक्स के जरिये बाकी लोगों की होगी पहचान
सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि डिजिटल फॉरेंसिक जांच से इस चैट के बाकी सदस्यों की पहचान हो जाएगी। इससे इस आतंकी नेटवर्क का पूरा जाल सामने आ जाएगा। इस कार ब्लास्ट में आतंकी ग्रुप का हाथ होने की बात क्लियर होने के बाद तमाम एजेंसियों को विभिन्न राज्यों की पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल और तेज कर दी है।
Terrorists used these code words shaheens plan shoba e dawat decoded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














